HomeUtilityPM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 6000 रुपये की राशि बढ़कर...

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 6000 रुपये की राशि बढ़कर क्या 9000 रुपये होने वाली है? जानें सरकार का जवाब

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Kist Increase: पीएम किसान योजना की किस्त को बढ़ाने को लेकर काफी समय से लोग चाह रहे हैं, लेकिन अब खुद सरकार ने इस पर जवाब दिया है कि वो किस्त बढ़ाएगी या नहीं।

PM Kisan Yojana 24th Installment Increase: पीएम किसान योजना के तहत इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है और योजना से जुड़े किसान चाहते हैं कि किस्त के पैसे बढ़ाए जाए।

पर क्या ऐसा होने वाला है? क्या सरकार इस पर कुछ प्लान कर रही है या नहीं? इस पर खुद भारत सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें:- PM Vishwakarma: कौन जुड़ सकता है योजना से और कैसे कर सकते हैं आवेदन? यहां जानें आवेदनकर्ता

कौन सी किस्त आनी है इस बार?

पीएम किसान योजना की अब तक कुल 23 किस्त जारी हो चुकी हैं
ऐसे में इस बार 24वीं किस्त का इंतजार है
माना जा रहा है कि अक्तूबर में ये किस्त जारी हो सकती है
हालांकि, आधिकारिक जानकारी का अभी इंतजार है

पीएम किसान योजना की किस्त बढ़ाने को लेकर क्या जवाब दिया सरकार ने?

लोकसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से केरल से कांग्रेस सांसद बेनी बेहनन और CPI के K. Radhakrishnan ने किस्त बढ़ाने को लेकर सवाल पूछा कि क्या सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सालाना सहायता राशि को 6000 रुपये से बढ़ाने का प्रस्ताव रखती है?

ये भी पढ़ें:- Vivo T5 Lite 5G Sale: Vivo के 6,500 mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल कल 22 जुलाई से होगी शुरू, जानें कितने रुपये में डील का मिलेगा फायदा

इस सवाल का जवाब शिवराज सिंह चौहान ने दिया
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका लिखित जवाब हुए कहा कि पीएम किसान योजना की सहायता राशि को बढ़ाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है यानी सरकार अभी किस्त के पैसे को नहीं बढ़ाने वाली

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular