HomeAutomobilesEthanol मिक्स E20 Petrol से भी क्यों नहीं खराब होंगे Mercedes Benz...

Ethanol मिक्स E20 Petrol से भी क्यों नहीं खराब होंगे Mercedes Benz के इंजन? क्यों 100% सेफ हैं कारें

Mercedes Benz India में Ethanol वाले E20 Petrol से परेशान नहीं है। क्‍यों मेकर की कारें इससे खराब नहीं हो पाएंगी। पढ़ें रिपोर्ट।

Mercedes Benz India में Ethanol वाले E20 Petrol से परेशान नहीं है। क्‍यों मेकर की कार फ्यूल से खराब नहीं हो पाएंगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mercedes Benz ने किया एलान

लग्‍जरी कार मेकर मर्सिडीज बेंज ने एलान किया है कि उनकी कारों को इंडिया में मिल रहे E20 Petrol से खराब नहीं किया जा सकता है।

कैसे किया दावा

मेकर ने यह दावा इसलिए किया है क्‍योंकि मर्सिडीज ने इंडिया में अपने पोर्टफोलियो की सभी कारों को E25 कम्‍प्‍लाइंट कर दिया है।

कब से हुई E25 कम्‍प्‍लाइंट

मर्सिडीज बेंज ने बताया है कि उनकी जो भी कार इंडिया में जनवरी 2026 या उसके बाद खरीदी गई है, वह सभी E25 कम्‍प्‍लाइंट हैं।

पुरानी कारों का क्‍या होगा

अब अगर आप इस खबर को पढ़कर इस बात की चिंता कर रहे हैं कि आपकी कार तो इससे पहले खरीदी गई है तो उसका क्‍या होगा? इसका जवाब भी मर्सिडीज नें दिया है। मेकर ने बताया है कि वह 2020 से ही ऐसी कारों को ऑफर कर रही है जो E20 कम्‍प्‍लाइंट हैं। इसलिए 2020 या उसके बाद खरीदी गई कोई भी मर्सिडीज पहले से ही ई20 के साथ आ रही है और अभी तक किसी भी वीडियो में मर्सिडीज बेंज के ओनर ने शिकायत नहीं की है कि उनकी कार ई20 की वजह से खराब हुई हे।

Viral हो रहीं Viedos

इंडिया में एक के बाद एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें लोग बता रहे हैं कि कैसे E20 Petrol की वजह से उनकी कारों को खराब कर दिया गया है।

नियमों को ध्‍यान रखकर किया अपग्रेड

मर्सिडीज बेंज इंडिया के संतोष अय्यर ने कहा है कि कंपनी भविष्य के ईंधन नियमों को ध्यान में रखते हुए अपने पोर्टफोलियो को अपग्रेड कर चुकी है। हम कस्‍टमर्स से उम्‍मीद करते हैं कि कानूनों और आगामी रुझानों को समझें। ई25 पर काफी चर्चा हो रही है। हो सकता है यह लागू न हो, लेकिन हम ऐसी कारें पेश करना चाहते हैं जो नियमों का पालन करती हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular