Kia Sorento का फिर आया नया टीजर; इस बार मिली साइड और रियर प्रोफाइल की कड़क डिटेल

Kia Sorento Teaser
Kia Sorento Teaser PC- autotechbiz.in

Kia Sorento के लॉन्‍च की डेट अनाउंस होने के बाद अब फिर से इसका नया टीजर आ चुका है। सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किए गए नए टीजर से इस बार क्‍या डिटेल मिल रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia Sorento का आया नया टीजर

किआ ने सोशल मीडिया पर अपनी नई एसयूवी सोरेंटो के लॉन्‍च से पहले गर्मी बढ़ाई हुई है। मेकर ने इस एसयूवी का फिर से नया टीजर रिलीज कर दिया है।

कौन सी डिटेल आईं सामने

मेकर ने 25 सेकेंड को नया टीजर रिलीज किया है, उसमें एसयूवी के साइड प्रोफाइल से लेकर रियर प्रोफाइल को दिखाया गया है। साथ ही कुछ खास डिटेल और भी दी गई है। जो वीडियो में नीचे की ओर दिखाई दे रही है। इसमें बताया गया है कि एसयूवी को कब कब और कौन से अवार्ड अमेरिका और जर्मनी में मिले हैं। इसके बाद यह समझ आ रहा है कि शायद मेकर इंडिया में भी उन फीचर्स, इंजन ऑप्‍शंस के साथ इसे ऑफर कर सकती है जिनको अमेरिका या जर्मनी में दिया जा रहा है।

टीजर से क्‍या पता चला

टीजर से पता चल रहा है कि एसयूवी में C शेप रियर टेल लाइट होंगी जो एलईडी के साथ होंगी। इसमें कनेक्‍टिड फीचर को नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें रूफ रेल होगी। एसयूवी को 3 रो के साथ ऑफर किया जाएगा, जिसमें 6 और 7 सीटों का ऑप्‍शन होगा, फ्रंट में शॉर्प डिजाइन वाले हॉरिजोन्‍टल और वर्टिकल एलईडी डीआरएल के साथ आइस क्‍यूब डिजाइन में 4 प्रोजेक्‍टर एलईडी हेडलैंप और एलईडी फ्रंट फॉग लैंप को इसमें दिया जाएगा। साइड मिरर पर भी एलईडी इंडीकेटर्स मिलेंगे और इसें 360 डिग्री कैमरा को भी दिया जाएगा।

मिलेंगे 2 इंजन ऑप्‍शंस

वैसे तो मेकर लॉन्‍च के टाइम पूरी डिटेल देगी, लेकिन माना जा रहा है कि इस एसयूवी को 2 इंजन ऑप्‍शंस के साथ उतारा जाएगा। इनमें से पहला ऑप्‍शन 2.5 लीटर का हो सकता है, जो 191 हॉर्स पावर और 245.4 NM टॉर्क दे सकता है। इसके साथ 8 स्‍पीड ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है।

दूसरे इंजन ऑप्‍शन को हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ लाया जा सकता है। जिसमें 2.5 लीटर का ही इंजन मिल सकता है। यह इंजन 281 हॉर्स पावर के साथ 421.7 NM टॉर्क दे सकता है। इस इंजन के साथ वेट टाइप DCT गियरबॉक्‍स दिया जा सकता है।

क्‍या होगी Price

किआ अपनी नई एसयूवी सोरेंटो के साथ इंडियन मार्केट में धमाल मचाने की तैयारी में है, इसलिए इसकी प्राइज को भी काफी अच्‍छे पाइंट पर रखा जा सकता है। इसको 38-40 लाख रुपये की र्स्‍टाटिंग एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

कब हो रही लॉन्‍च

इंडियन मार्केट में 4 सितंबर को किआ बड़ा धमाल करने जा रही है। इस दिन मेकर अपनी प्रीमियम एसयूवी सोरेंटो को ऑफिशियली दिल्‍ली में एक इवेंट के दौरान लॉन्‍च कर देगी।

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।