HomeAutomobilesADAS, पैनोरमिक रूफ और नए लग्‍जरी इंटीरियर के साथ Launch हुई नई...

ADAS, पैनोरमिक रूफ और नए लग्‍जरी इंटीरियर के साथ Launch हुई नई 2026 Mahindra Scorpio N Facelift, कितनी है Price?

2026 Mahindra Scorpio N Facelift Launch हो गई है। मेकर ने इसमें क्‍या चेंज किए हैं। किस Price पर ऑफर किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 Mahindra Scorpio N Facelift Launch हो चुकी है। मेकर ने इस एसयूवी के फेसलिफ्ट में किस तरह के चेंज किए हैं। इसको किस Price पर ऑफर किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2026 Mahindra Scorpio N Facelift Launch हुई

महिंद्रा ने इंडियन मार्केट में अचानक बड़ा धमाका करते हुए स्‍कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च कर दिया है। पहले माना जा रहा था कि इस एसयूवी को 15 August को लॉन्‍च किया जाएगा।

कॉस्‍मैटिक चेंज हुए

मेकर ने इस एसयूवी का मूल डिजाइन बरकरार रखा है। लेकिन नए फीचर्स के साथ कॉस्‍मैटिक चेंज कर दिए हैं। जिसके बाद यह एसयूवी फेसलिफ्ट के साथ ऑफर कर दी गई है।

क्‍या हुए चेंज

महिंद्रा स्‍कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट में अब पहले से ज्‍यादा क्रोम और लाइट कलर्स का यूज किया गया है। जिसको इसकी फ्रंट ग्रिल, बॉडी क्‍लैडिंग और स्क्डि प्‍लेट्स पर देखा जा सकता है। इसके अलावा इस एसयूवी में अब पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, 540 डिग्री सराउंड व्‍यू सिस्‍टम, 18 इंच डायमंड कट अलॉय व्‍हील्‍स, 31.24 सेमी फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, फुल स्‍क्रीन नेविगेशन के साथ तीन डिस्‍प्‍ले लेआउट, 26.03 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, फ्रंट में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, एडवेंचर स्‍टैटिक्‍स, एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, एलईडी टर्न इंडीकेटर, यूवी और आईआर कट ग्‍लास, टीपीएमएस, इलेक्‍ट्रिक एडजस्‍ट ओआरवीएम, एंड्रॉइड ऑटो/कार प्ले (वायर्ड), 12 स्पीकर, सोनी म्‍यूजिक सिस्‍टम, वेंटिले‍टिड फ्रंट सीट, 4XPLOR वेरिएंट (4WD) को दिया गया है।

मिले वहीं इंजन ऑप्‍शंस

इसमें पहले की तरह ही भरोसेमंद इंजन विकल्प G20 TGDi mStallion और D22 mHawk उपलब्ध हैं, साथ ही RWD और 4WD विकल्प भी मौजूद हैं।

 

 

वेरिएंट के अनुसार मूल्य निर्धारण (लाख में) – सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं
प्रकार पेट्रोल डीज़ल
2WD एमटी 2WD AT 2WD एमटी 2WD AT 4WD एमटी 4WD AT
जेड2 ₹ 13.69 ₹ 14.19
जेड4 ₹ 15.57 ₹ 17.16 ₹ 16.12 ₹ 17.68 ₹ 18.03
जेड6 ₹ 17.17 ₹ 18.82
जेड8एस ₹ 17.79 ₹ 19.26 ₹ 18.79 ₹ 19.89
जेड8 ₹ 19.86 ₹ 21.41
जेड8टी ₹ 20.38 ₹ 21.75 ₹ 20.65 ₹ 22.25 ₹ 22.86 ₹ 24.39
Z8L (ADAS) 7-सीटर ₹ 21.31 ₹ 22.87 ₹ 21.99 ₹ 23.49 ₹ 24.25 ₹ 25.49
Z8L (ADAS) 6-सीटर ₹ 21.69 ₹ 23.05 ₹ 22.47 ₹ 23.80

 

कितनी है Price

मेकर ने इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में पेट्रोल वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम प्राइज 13.69 लाख रुपये से 23.05 लाख रुपये के बीच है। डीजल इंजन ऑप्‍शंस के साथ इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 14.19 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular