HomeAutomobilesशोरूम पर टोकन मनी जमा करने से पहले तुरंत देख लें KTM...

शोरूम पर टोकन मनी जमा करने से पहले तुरंत देख लें KTM RC 160 का नया और महंगा रेट कार्ड!

KTM RC 160 की Price Hike हो चुकी है। मेकर ने इस बाइक की प्राइज कितनी बढ़ा दी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

KTM RC 160 की Price Hike हो चुकी है। मेकर ने इस बाइक की प्राइज को कितना बढ़ा दिया है। अब किस प्राइज पर इसे खरीदना होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

महंगी हो गई KTM RC 160

केटीएम की फुल फेयर्ड एंट्री लेवल बाइक आरसी 160 अब महंगी हो चुकी है। मेकर ने इस बाइक की प्राइज को हाल में ही बढ़ा दिया है, जिसके बाद अब इसे नए रेट पर ही खरीदा जा सकेगा।

हुई कितनी महंगी

मेकर ने इस बाइक की प्राइज में 15 हजार रुपये की भारी भरकम बढ़ोतरी कर दी है। जिसके बाद इसकी और KTM RC 200 की प्राइज में सिर्फ 30-32 हजार रुपये का ही फर्क रह गया है।

अब क्‍या हुआ Price

KTM RC 160 Price Hike के बाद अब इस बाइक की नई एक्‍स शोरूम प्राइज 2 लाख रुपये दिल्‍ली हो चुकी है। केरल में इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 1.94 लाख रुपये है। तेलंगाना में 1.92 लाख रुपये एक्‍स शोरूम प्राइज है।

कितना दमदार है इंजन

मेकर ने इस बाइक में 164.2 सीसी का 4 स्‍ट्रोक, सिंगल सिलेंडर एसओएचसी इंजन दिया है। इस इंजन से 19 पीएस पावर और 15.5 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। लिक्‍विड कूल्‍ड इंजन के साथ इसमें 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स मिलता है।

मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स

इस बाइक में मेकर फुली फेयर्ड डिजाइन के साथ एलईडी लाइट्स, डिजिटल एलसीडी डिस्‍प्‍ले, DTE, सुपर मोटो एबीएस, इंटीग्रेटिड ब्लिंकर्स, एडजस्‍टेबल हैंडल बार, स्प्लिट सीट्स, 13.7 लीटर फ्यूल टैंक, फ्रंट यूएसडी फॉर्क्‍स, BYBRE ब्रेक्‍स, ड्यूल चैनल एबीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में इस बाइक को फुली फेयर्ड 160 सीसी बाइक सेगमेंट में ऑफर किया जा रहा है। इस सेगमेंट में Yamaha R15, Suzuki Gixxer 150 के साथ इसको चुनौती मिलती है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular