HomeTechnologyiQOO Neo 11 Ultra 18 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स से...

iQOO Neo 11 Ultra 18 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर कीमत समेत बाकी सभी डिटेल्स

iQOO Neo 11 Ultra: iQOO Neo 11 Ultra 18 अगस्त को चीन में लॉन्च होगा, जिसमें कस्टम 3nm Dimensity 9500M चिपसेट और 2,000 निट्स तक की ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलेगा।

iQOO Neo 11 Ultra Launch Date: iQOO Neo 11 Ultra को चीन में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। फोन में iQOO और MediaTek द्वारा मिलकर तैयार किया गया कस्टम Dimensity 9500M चिपसेट मिलेगा, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है।

इसके अलावा फोन में F2 ल्यूमिनसेंट मटेरियल वाला डिस्प्ले, 2,000 निट्स की फुल-स्क्रीन पीक ब्राइटनेस और 1 निट की मिनिमम ब्राइटनेस जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- Fitbit Air भारत में अक्टूबर में होगा लॉन्च, बिना स्क्रीन के करेगा फिटनेस ट्रैकिंग; जानें फीचर्स और कीमत

iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम चिपसेट

iQOO Neo 11 Ultra के लॉन्च में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और कंपनी धीरे-धीरे फोन से जुड़े अहम फीचर्स सामने ला रही है। लेटेस्ट जानकारी में सबसे ज्यादा ध्यान इसके प्रोसेसर पर है। iQOO ने पुष्टि की है कि Neo 11 Ultra में कस्टम MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट दिया जाएगा।

यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। iQOO के मुताबिक, इस चिपसेट को MediaTek के साथ मिलकर खास तौर पर Neo 11 सीरीज के लिए डेवलप किया गया है। कंपनी का फोकस सिर्फ ज्यादा परफॉर्मेंस पर नहीं, बल्कि बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी पर भी है।

फोन में कंपनी का नेक्स्ट-जेनरेशन ‘Monster Super Core Engine’ भी देखने को मिलेगा। इसे सीधे MediaTek चिप में इंटीग्रेट किया गया है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने में मदद मिलने का दावा किया गया है।

2,000 निट्स तक जाएगी डिस्प्ले की ब्राइटनेस

iQOO Neo 11 Ultra की डिस्प्ले भी इसके प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगी। कंपनी के अनुसार, यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें F2 ल्यूमिनसेंट मटेरियल वाला डिस्प्ले इस्तेमाल किया जाएगा।

इस पैनल की खास बात यह है कि पूरी स्क्रीन पर इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक पहुंच सकेगी। इसके अलावा फोन में 98 प्रतिशत फर्स्ट फ्रेम ब्राइटनेस रेशियो मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इससे तेज रोशनी और आउटडोर परिस्थितियों में स्क्रीन को देखने में आसानी होगी।

आंखों की सुरक्षा पर भी दिया गया ध्यान

iQOO ने डिस्प्ले को लेकर आई-प्रोटेक्शन फीचर्स पर भी जोर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें हार्मफुल ब्लू लाइट एमिशन 5 प्रतिशत से कम रहेगा।

इसके साथ ही फोन में ‘सर्कुलर पोलराइज्ड लाइट 2.0’ टेक्नोलॉजी दी जाएगी। iQOO का दावा है कि यह ज्यादा नेचुरल लाइट देने और आंखों के लिए बेहतर विजिबिलिटी प्रदान करने में मदद करेगी। डिस्प्ले की मिनिमम ब्राइटनेस 1 निट होगी, जो कम रोशनी में इस्तेमाल के दौरान खास तौर पर उपयोगी हो सकती है।

डिजाइन में भी दिखेगा प्रीमियम टच

Neo 11 Ultra के डिजाइन को भी कंपनी ने खास अंदाज देने की कोशिश की है। फोन के रियर पैनल पर ‘3D फ्लोइंग लाइट इफेक्ट’ मिलेगा। इसका मेटल फ्रेम मैट फिनिश के साथ आएगा और इसमें R-कॉर्नर्स दिए जाएंगे।

फोन की मोटाई 9.13mm होगी। यानी iQOO ने इस बार केवल स्पेसिफिकेशन्स पर ही नहीं, बल्कि फोन की बिल्ड और लुक पर भी खास ध्यान दिया है।

18 अगस्त को होगा लॉन्च

iQOO Neo 11 Ultra चीन में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट स्थानीय समय के अनुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे होगा।

ये भी पढ़ें:- Google Pixel Watch 5 भारत में लॉन्च, 40 घंटे तक की बैटरी और Gemini AI का सपोर्ट

फोन चीन में पहले से ही Vivo ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसे Light White, Shadow Black और Wind Chaser जैसे तीन कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा।

Neo 11 Ultra के साथ iQOO Z11S को भी लॉन्च किया जाएगा। आने वाले दिनों में कंपनी दोनों डिवाइसेज की बाकी डिटेल्स और कीमत से जुड़ी जानकारी भी सामने ला सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular