खबर की मुख्य बातें
| MG Hector Tomahawk EV की प्राइज बढ़ी। | |
| कंपनी ने सभी वेरिएंट्स की प्राइज को बढ़ाया। | |
| 75 हजार रुपये महंगी हो गई इलेक्ट्रिक एसयूवी। |
MG Hector Tomahawk को खरीदना अब महंगा हो चुका है। मेकर ने इसकी Price में कितनी बढ़ोतरी कर दी है। अब इस एसयूवी को किस प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
MG Hector Tomahawk की Price बढ़ी
एमजी ने अपनी सबसे नई इलेक्ट्रिक एसयूवी हेक्टर टोमाहॉक की प्राइज को बढ़ा दिया है। यह बढ़ोतरी तब की गई है जब इसके इंट्रोडक्ट्री प्राइज वाला ऑफर खत्म हो गया है।
कितनी हुई महंगी
कंपनी ने इस एसयूवी को 4 वेरिएंट्स में ऑफर किया है। अब सभी वेरिएंट्स की प्राइज में एक जैसी बढ़ोतरी कर दी है। जिसके बाद अब इसे खरीदना 75 हजार रुपये महंगा हो गया है।
किस वेरिएंट का क्या हुआ प्राइज
महंगी होने के बाद अब इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज अब 20.25 लाख रुपये हो गई है। इसके बाद आने वाले एक्सक्लूसिव वेरिएंट की नई एक्स शोरूम प्राइज 22.75 लाख रुपये, एसेंस 5 सीटर की एक्स शोरूम प्राइज 23.75 लाख रुपये और एसेंस 7 सीटर की एक्स शोरूम प्राइज 24.25 लाख रुपये हो गई है। पहले इस एसयूवी को 19.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया गया था।
BaaS के प्राइज में नहीं हुआ चेंज
कंपनी ने भले ही इस एसयूवी की प्राइज को बढ़ाया है, लेकिन इसको BaaS के साथ अभी भी उसी प्राइज पर खरीदा जा सकता है। BaaS के साथ इसे 13.99 लाख रुपये से खरीदा जा सकता है। जिसके बाद हर किलोमीटर के लिए 4.9 रुपये का चार्ज देना होगा।
कितनी है Range
MG Hector Tomahawk एसयूवी में 69.2 kWh की Magic Battery दी गई है, जिसे अलग अलग तरीकों से टेस्ट किया गया है। इससे 517 किलोमीटर रेंज मिलेगी। इसे 90 किलोवाट चार्जर से चार्ज किया जा सकेगा। इसमें दी गई मोटर से 150 किलोवाट की पावर और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसे 8.2 सेकेंड में ही 0-100 KPMH की स्पीड मिलती है।
कैसे हैं Features
एसयूवी में ट्विन सेटअप में LED DRLs, LED हेडलैंप, LED टेललैंप, इलूमिनेटिड लोगो, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, 2810 एमएम व्हीलबेस, 7सीट कनफिगरेशन, 528 लीटर बूट स्पेस, 256 कलर्ड एंबिएंट लाइट, Infinty हरमन म्यूजिक सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, पावर्ड एडजस्टेबल फ्रंट सीट, i.Smart 3.0 इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, सेगमेंट फर्स्ट i-Swipe स्क्रीन, NAP मोड, Camp मोड, ProPet मोड, वेले मोड, क्वाइट मोड, Jio eSim कनेक्टिविटी, AI जेन Karaoke, पर्सनलाइज्ड एंटरटेनमेंट सिस्टम, Jio Savan, वायस फर्स्ट, 360 डिग्री कैमरा के साथ ट्रांसपेरेंट चेसिस और व्हील व्यू, ईपीबी, एबीएस, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एक खास फीचर दिया जो Vehicle 2 Home नाम से आ रहा है जो कार से घर को बिजली सप्लाई कर सकता है।
किनसे है मुकाबला
इंडियन मार्केट में इस एसयूवी को 5 और 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी की तरह ऑफर किया गया है। जिससे इसको सीधे तौर पर Mahindra XEV 9e, Mahindra XEV 9s, Tata Sierra EV, Tata Harrier EV जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से चुनौती मिलती है। साथ में इसे 7 सीटर होने की वजह से Kia Carens Clavis EV से भी मुकाबला करना होगा।
यह भी पढ़ें- सोने जैसी चमक के साथ MG Windsor EV Indulge Edition Launch, रियर स्क्रीन के साथ मिले फीचर्स देखकर कहेंगे ‘वाह’!
ये भी पढ़ें
Tata Safari EV: टाटा कर सकती है प्रीमियम एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को Launch; कब होने जा रही है एंट्री?
Bharat Mobility Global Expo 2027: कब शुरू होगा कारों का मेला, कहां होगा और कितनी कंपनियां होंगी शामिल
Mahindra EV: अब ब्रिटेन की सड़कों पर भी दौड़ेंगी धाकड़ Electric SUVs! कंपनी ने तैयार किया बड़ा मास्टरप्लान
Top EV Car Brands: जनवरी से अक्टूबर के बीच Tata, Mahindra और JSW MG में छिड़ी नंबर-2 की जंग; जानिए Top 5 में किसने जमाया कब्ज़ा?












Leave a Reply