खबर की मुख्य बातें
| अगर आप 20,000 रुपये से कम कीमत में नया 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में 7000mAh बैटरी वाले कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। | |
| इस लिस्ट में Ai+, Poco, Motorola, Realme और OnePlus के स्मार्टफोन शामिल हैं। |
स्मार्टफोन खरीदते समय अब ग्राहक सिर्फ कैमरा और प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि बैटरी बैकअप पर भी खास ध्यान देने लगे हैं। खासकर उन लोगों के लिए बड़ी बैटरी वाला फोन बेहतर विकल्प बन जाता है, जिन्हें बार-बार चार्जिंग की परेशानी पसंद नहीं है। यही वजह है कि स्मार्टफोन कंपनियां अब कम कीमत वाले सेगमेंट में भी दमदार बैटरी वाले 5G फोन पेश कर रही हैं।
अच्छी बात यह है कि 20,000 रुपये से कम के बजट में भी आपको 7,000mAh तक की बैटरी वाले स्मार्टफोन मिल सकते हैं। Ai+, Poco, Motorola, Realme और OnePlus जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में अपने विकल्प पेश कर रहे हैं। इन डिवाइस में बड़ी बैटरी के अलावा हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, 5G नेटवर्क सपोर्ट और अच्छे कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं इन पांच स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स।
Ai+ Nova 2 Power 5G
बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की इस लिस्ट में पहला नाम Ai+ Nova 2 Power 5G का है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये है। फोन में 7,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच की HD+ IPS स्क्रीन मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर 48MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
POCO M7 Plus 5G
इस लिस्ट में दूसरा विकल्प POCO M7 Plus 5G है। इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये है। हालांकि, बैंक ऑफर का फायदा उठाकर ग्राहक इसे 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। इसके अलावा फोन में 6.9 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 850 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।
Motorola G37 Power 5G
अगर आप Motorola का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो G37 Power 5G भी एक विकल्प हो सकता है। इस फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है।
फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।
Realme Narzo 100 Lite 5G
Realme के पोर्टफोलियो में भी बड़ी बैटरी वाला Narzo 100 Lite 5G मौजूद है। इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 17,600 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है।
डिस्प्ले के तौर पर कंपनी ने इसमें 6.8 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए इसके पीछे 13MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
OnePlus N6X 5G
लिस्ट का आखिरी स्मार्टफोन OnePlus N6X 5G है। इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,825 रुपये है। इस डिवाइस में भी 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
फोन में 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो स्मार्टफोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
नोट:- 20,000 रुपये से कम के बजट में ये पांचों स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के साथ 5G कनेक्टिविटी का विकल्प देते हैं। हालांकि, फोन चुनने से पहले अपनी जरूरत के हिसाब से प्रोसेसर, कैमरा, चार्जिंग स्पीड और डिस्प्ले की तुलना जरूर कर लें।
ये भी पढ़ें
Infinix Xpad 30: 11 इंच डिस्प्ले और 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स
Vivo X500 Series: भारत में जल्द होगी एंट्री, 2.30 लाख रुपये तक जा सकती है कीमत, जानें तीनों मॉडल के फीचर्स
iPhone 18 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक: 6.3 इंच OLED डिस्प्ले के साथ मिल सकती है 9GB RAM, जानें क्या होगा खास
Vivo Y6k 5G Launch: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत-फीचर्स













Leave a Reply