Bharat Mobility Global Expo 2027: कब शुरू होगा कारों का मेला, कहां होगा और कितनी कंपनियां होंगी शामिल

bharat mobility global expo 2027
bharat mobility global expo 2027 PC- BMGE

खबर की मुख्‍य बातें

फरवरी 2027 में लगेगा कारों का मेला।
4 से 9 फरवरी के बीच होगा आयोजन।
दिल्‍ली में भारत मंडपम और यशोभूमि में होगा मेला।

Bharat Mobility Global Expo 2027 अब जल्‍द आने वाला है। इसमें किन कंपनियों की ओर से अपने प्रोडक्‍ट्स दिखाए जाएंगे। कब इसका आयोजन होगा। कार, बाइक्‍स, नई टेक्‍नोलॉजी को देखने कहां जाना होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Bharat Mobility Global Expo 2027 का होगा आयोजन

दिल्‍ली में एक बार फिर से कारों का मेला लगने वाला है। इस मेले को भारत मोबिलिटी ग्‍लोबल एक्‍सपो 2027 का नाम दिया गया है। जिसके तहत Auto Expo 2027 का आयोजन भी होगा।

कहां होगा आयोजन

दिल्‍ली में इस एक्‍सपो का आयोजन किया जाएगा। जिसको 2 जगहों में आयोजित किया जाएगा। इसमें कार, बाइक, कमर्शियल वाहनों के लिए प्रगति मैदान (भारत मंडपम) में पवैलियन बनाए जाएंगे। वहीं स्‍पेयर पार्ट्स से लेकर कई अन्‍य चीजों को द्वारका के यशोभूमि में एक्‍सपो को प्रदर्शित किया जाएगा।

कब शुरू होगा

एक्‍सपो 2027 का आयोजन दिल्‍ली में 4 फरवरी 2027 से होगा और यह एक्‍सपो 9 फरवरी 2027 तक चलेगा। यशोभूमि में इसका आयोजन 4 फरवरी 2027 से 7 फरवरी 2027 के बीच होगा।

कौन सी कंपनियां होंगी शामिल

इस एक्‍सपो में मेकर्स की बात की जाए तो मुख्‍य तौर पर Maruti Suzuki, Hyundai, Kia, Mahindra, Tata Motors, VECV, Mercedes Benz, Volvo, BMW, Audi, JSW MG, JSW, Ashok Leyland, Skoda, Volkswagen, TVS, Suzuki, Hero Motocorp, Ather, Bajaj, Honda, Yamaha, Porsche जैसे प्रमुख वाहन निर्माता शामिल होंगे।

ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री के कौन से सेक्‍टर्स आएंगे

इस एक्‍सपो में कार मेकर्स, 2 व्‍हीलर मेकर के अलावा ऑटो कंपोनेंट्स, बैटरी, कंस्‍ट्रक्‍शन इक्‍विपमेंट, ई-मोबिलिटी ईको सिस्‍टम, माइक्रो मोबिलिटी, सॉफ्टवेयर और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, स्‍टील और एडवांस मेटिरियल, टेक्‍नोलॉजी और इनोवेशन, टायर, एयर मोबिलिटी, एग्री मोबिलिटी, स्‍टार्टअप, मेट्रोल और अर्बन मोबिलिटी जैसे सेक्‍टर्स की कई प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी।

कब से होगी एंट्री

इस एक्‍सपो के पहले दिन पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। साथ ही मीडिया के लिए पहले 2 दिन रिजर्व होंगे। इसके बाद इसे आम जनता के लिए शुरू किया जा सकता है। जिसमें एंट्री टिकट लगाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Bharat Mobility Global Expo 2027: दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एक्सपो बनने की तैयारी -पीयूष गोयल, 10 लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।