Maruti Ertiga इंडियन मार्केट में काफी सफल MPVs में से एक है। लेकिन अब इसको खरीदना महंगा हो गया है। मेकर ने इसकी Price कितनी बढ़ा दी है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
महंगी हो गई Maruti Ertiga
मारुति इंडियन मार्केट में सबसे सस्ती एमपीवी के तौर पर अर्टिगा को ऑफर करती है। इस एमपीवी को खरीदना अब फिर से महंगा हो चुका है।
कितनी हुई Price Hike
मारुति ने अर्टिगा की प्राइज में 5 हजार रुपये से लेकर 7500 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। यह बढ़ोतरी इसके पेट्रोल और सीएनजी दोनों तरह के वेरिएंट्स पर की गई है।
सबसे ज्यादा किसकी प्राइज बढ़ी
मारुति ने अर्टिगा के पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइज में 5 हजार रुपये बढ़ाए हैं। वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट्स की प्राइज में सबसे ज्यादा 7500 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं।
दूसरी बार बढ़ी प्राइज
मारुति ने इस वित्त वर्ष में ही दूसरी बार इसकी प्राइज में बढ़ोतरी की है। इससे पहले जून में पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइज को 5 हजार रुपये और सीएनजी वेरिएंट्स की प्राइज को 10 हजार रुपये तक महंगा कर दिया था।
अब तक कितनी महंगी हुई
दूसरी बार प्राइज बढ़ने के बाद अप्रैल 2026 से अब तक इसके पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइज में 10 हजार रुपये और सीएनजी वेरिएंट्स की प्राइज में 17500 रुपये बढ़ाए जा चुके हैं।
अब कितनी हुई Price
मेकर अब इस एमपीवी को मार्केट में 8.90 लाख रुपये से लेकर 13.04 लाख रुपये के बीच ऑफर कर रही है।
| विवरण / मापदंड | पेट्रोल (Petrol) वेरिएंट्स | सीएनजी (CNG) वेरिएंट्स |
|---|---|---|
| हालिया कीमत बढ़ोतरी | ₹5,000 | ₹7,500 |
| जून 2026 में हुई बढ़ोतरी | ₹5,000 | ₹10,000 |
| वित्तीय वर्ष 2026 में कुल बढ़ोतरी | ₹10,000 | ₹17,500 |
| वर्तमान एक्स-शोरूम कीमत | ₹8.90 लाख से ₹13.04 लाख | |
| मुख्य मुकाबला (Competitors) | Renault Triber, Nissan Gravite, Kia Carens | |
किनसे मिलती है चुनौती
इंडियन मार्केट में अर्टिगा को सब 4 मीटर 7 सीटर एमपीवी की तरह लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसे सीधे सीधे Renault Triber, Nissan Gravite से चुनौती मिलती है। लेकिन सब 4 मीटर से बड़ी Kia Carens भी इसके लिए परेशानी बनती है।
यह भी पढ़ें- Kia Carens Clavis CNG क्यों Maruti Ertiga CNG के लिए बन सकती है चुनौती? 5 पाइंट्स में समझें सच!
ये भी पढ़ें
Nissan October 2026 Sales: Nissan की घरेलू बिक्री में 50% का उछाल, अक्टूबर में बेचीं 3,600 कारें; चेक करें डिटेल्स
Honda Sales October 2026: होंडा की बिक्री में अक्टूबर में 13% की बढ़ोतरी, कंपनी ने बेचे 7.34 लाख टू-व्हीलर्स
BYD SEALION 7: 5 हजार कस्टमर्स ने आंख बंद कर खरीदी EV; कितनी है Price और कैसे हैं Features?
Diwali 2026: खरीदकर लानी है EV, किन EVs पर मिल रहा है अब तक का सबसे बड़ा Discount Offer












Leave a Reply