रातों-रात महंगी हो गई देश की सबसे पसंदीदा 7-सीटर फैमिली Maruti Ertiga, CNG या Petrol कौन सा वेरिएंट हुआ सबसे ज्‍यादा महंगा

Maruti Ertiga 2025
Maruti Ertiga 2025 PC-autotechbiz.in

Maruti Ertiga इंडियन मार्केट में काफी सफल MPVs में से एक है। लेकिन अब इसको खरीदना महंगा हो गया है। मेकर ने इसकी Price कितनी बढ़ा दी है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

महंगी हो गई Maruti Ertiga

मारुति इंडियन मार्केट में सबसे सस्‍ती एमपीवी के तौर पर अर्टिगा को ऑफर करती है। इस एमपीवी को खरीदना अब फिर से महंगा हो चुका है।

कितनी हुई Price Hike

मारुति ने अर्टिगा की प्राइज में 5 हजार रुपये से लेकर 7500 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। यह बढ़ोतरी इसके पेट्रोल और सीएनजी दोनों तरह के वेरिएंट्स पर की गई है।

सबसे ज्‍यादा किसकी प्राइज बढ़ी

मारुति ने अर्टिगा के पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइज में 5 हजार रुपये बढ़ाए हैं। वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट्स की प्राइज में सबसे ज्‍यादा 7500 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं।

दूसरी बार बढ़ी प्राइज

मारुति ने इस वित्‍त वर्ष में ही दूसरी बार इसकी प्राइज में बढ़ोतरी की है। इससे पहले जून में पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइज को 5 हजार रुपये और सीएनजी वेरिएंट्स की प्राइज को 10 हजार रुपये तक महंगा कर दिया था।

अब तक कितनी महंगी हुई

दूसरी बार प्राइज बढ़ने के बाद अप्रैल 2026 से अब तक इसके पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइज में 10 हजार रुपये और सीएनजी वेरिएंट्स की प्राइज में 17500 रुपये बढ़ाए जा चुके हैं।

अब कितनी हुई Price

मेकर अब इस एमपीवी को मार्केट में 8.90 लाख रुपये से लेकर 13.04 लाख रुपये के बीच ऑफर कर रही है।

विवरण / मापदंड पेट्रोल (Petrol) वेरिएंट्स सीएनजी (CNG) वेरिएंट्स
हालिया कीमत बढ़ोतरी ₹5,000 ₹7,500
जून 2026 में हुई बढ़ोतरी ₹5,000 ₹10,000
वित्तीय वर्ष 2026 में कुल बढ़ोतरी ₹10,000 ₹17,500
वर्तमान एक्स-शोरूम कीमत ₹8.90 लाख से ₹13.04 लाख
मुख्य मुकाबला (Competitors) Renault Triber, Nissan Gravite, Kia Carens

किनसे मिलती है चुनौती

इंडियन मार्केट में अर्टिगा को सब 4 मीटर 7 सीटर एमपीवी की तरह लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसे सीधे सीधे Renault Triber, Nissan Gravite से चुनौती मिलती है। लेकिन सब 4 मीटर से बड़ी Kia Carens भी इसके लिए परेशानी बनती है।

यह भी पढ़ें- Kia Carens Clavis CNG क्‍यों Maruti Ertiga CNG के लिए बन सकती है चुनौती? 5 पाइंट्स में समझें सच!

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।