BYD Sealion 7 को इंडिया में कितना पसंद किया जा रहा है। इसका अंदाजा इसकी 5 हजार यूनिट्स की सेल्स से लगाया जा सकता है। इसमें कैसे Features मिलते हैं। कितनी Range मिलती है। इसकी क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
BYD Sealion 7 ने बनाया रिकॉर्ड
बीवाईडी की सी लॉयन 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी ने इंडियन मार्केट में सेल्स का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इंडिया में लॉन्च के बाद से अब तक इस Electric SUV की 5 हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल हो चुकी है।
कैसे हैं Features
इस एसयूवी में LED DRLs, LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, 15.6 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन, नापा लेदर सीट, इलेक्ट्रिक सनशेड, पैनोरमिक ग्लास रूफ, हेड्स अप डिस्प्ले, 11 एयरबैग और यूरो NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली हुई है।
कितनी है Range
बीवाईडी ने सी लायन 7 में 82.56 KWh की बैटरी को दिया जाता है। इस ब्लेड बैटरी को एक बार चार्ज करने के बाद 567 KM की NEDC रेंज मिल सकती है। इसके साथ जो मोटर मिलती है उससे इसे 390 KW पावर और 690 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे यह एसयूवी 0-100 KMPH की स्पीड को आसानी से 4.5 सेकंड में हासिल कर लेती है।
भारतीयों की जरुरत पूरी करने पर जोर
BYD इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिज़नेस के हेड, राजीव चौहान ने कहा, “SEALION 7 भारत में हमारे सबसे मज़बूत परफ़ॉर्मेंस वाले मॉडल्स में से एक रहा है, और हमें कस्टमर्स से मिले रिस्पॉन्स पर गर्व है। यह उन इलेक्ट्रिक SUVs में बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है जिनमें परफ़ॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम कम्फर्ट का कॉम्बिनेशन होता है। आगे देखते हुए, हमारा फ़ोकस इस मोमेंटम को बनाए रखने, ओनरशिप एक्सपीरियंस को मज़बूत करने और BYD की टेक्नोलॉजी को भारतीय कस्टमर्स तक एक ऐसे प्रोडक्ट पोर्टफ़ोलियो के ज़रिए पहुँचाने पर है जो उनकी बदलती ज़रूरतों को पूरा करता हो।”
कितनी है Price
इंडियन मार्केट में BYD की Sealion 7 को 41.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जाता है। इसके फेस्टिव एडिशन की एक्स शोरूम प्राइज 50.60 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- BYD के प्रीमियम ब्रांड Denza के इंडिया डेब्यू की डेट हुई कंफर्म; अगले महीने होगी धमाकेदार एंट्री!
ये भी पढ़ें
Diwali 2026: खरीदकर लानी है EV, किन EVs पर मिल रहा है अब तक का सबसे बड़ा Discount Offer
Hyundai i20: हुंडई ने बढ़ा दी प्रीमियम हैचबैक की कीमत; जानिए कौन से वेरिएंट्स अभी भी मिलेंगे पुराने रेट पर?
Formula 4: BIC पर 2 दिन हुआ धमाल, किस टीम ने बाजी मारी और कौन बना सबसे तेज ड्राइवर?
Automobile Sale Live Update: अक्टूबर की सेल्स रिपोर्ट देखकर सब हैरान! किस मेकर ने बेचे कितने वाहन?












Leave a Reply