Elon Musk ने आखिरकार Tesla Roadster को लेकर बड़ा एलान किया है। इसका Debut कब होने जा रहा है। किस तरह की डिटेल मस्क ने अपने ट्वीट में दी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Elon Musk ने दी डिटेल
एलन मस्क ने हाल में ही एक बड़ी अनाउंसमेंट की है। जिसके बाद यह पक्का हो गया है कि अब Tesla जल्द ही Roadster का डेब्यू करने वाली है। इसके लिए ट्ववीट कर मस्क ने खुद जानकारी दी है।
क्या मिली डिटेल
मस्क ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा था कि नई टेस्ला रोडस्टर अनवील हो रही है। साथ में 10.01 की तारीख भी लिखी हुई थी और नीचे टेस्ला का पोस्ट टैग किया हुआ था, जिसमें एक लाल रंग की कार की झलक दिखाई गई है।
9 साल बाद मिला अपडेट
इस कार को लेकर 9 साल के बाद अपडेट मिला है। इसे जब 9 साल पहले दिखाया गया था उसके बाद से अभी तक यह कार चर्चा से गायब हो गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से यह चर्चा का विषय बन गई है और अब फाइनली इसके डेब्यू की डेट भी सामने आ चुकी है।
क्या होंगी खूबियां
एलन मस्क को दुनिया से एक कदम आगे चलने वाले लोगों में शुमार किया जाता है। इसकी झलक उनकी कार कंपनी टेस्ला में भी मिलती है। इसलिए माना जा रहा है कि यह अब तक की सबसे एडवांस रोडस्टर कार होगी। जिसमें कोल्ड गैस थ्रस्टर्स को दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें कई ऐसे फीचर्स भी होंगे जो Ferrari से लेकर Rolls Royce तक के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं।
हाइपर कार होगी टेस्ला की नई रोडस्टर
टेस्ला की इस नई रोडस्टर कार को हाइपरकार की तरह भी ऑफर किया जा सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि इस कार को ड्राइवरलेस कार के तौर पर पेश किया जाए। लेकिन इसकी अभी सिर्फ उम्मीद ही की जा रही है।
2017 में हुई थी अनाउंसमेंट
टेस्ला ने अपनी इस रोडस्टर की पहली बार अनाउंसमेंट 2017 में की थी। साथ ही यह भी कहा था कि वह इस कार की डिलीवरी को 2020 से शुरू करेगी। लेकिन उसके बाद यह प्रोजेक्ट एक तरह से गायब हो गया।
New Tesla Roadster Unveil 10.01 https://t.co/9J3YPT25fm
— Elon Musk (@elonmusk) September 13, 2026
