HomeAutomobilesHyundai Upcoming SUVs: अगले तीन महीने में आ रही हैं 2 नई...

Hyundai Upcoming SUVs: अगले तीन महीने में आ रही हैं 2 नई एसयूवी, EV भी शामिल

Hyundai Upcoming SUVs: अगले तीन महीने हुंडई की ओर से 2 नई एसयूवी आ रही हैं। जिनमें 1 EV भी शामिल होगी। इनको कब Launch किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Hyundai Upcoming SUVs: अगले तीन महीने में कोरियन कार मेकर हुंडई की ओर से 2 नई एसयूवी आ रही हैं। जिनमें 1 EV भी शामिल होगी। इनको कब-कब Launch किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रहीं 2 नई SUVs

हुंडई इंडियन मार्केट में सालों से अपनी कारों को पेश कर रही है। मेकर अब जल्‍द ही अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा करने वाली है और 2 नई SUVs को लॉन्‍च करने वाली है।

किन सेगमेंट्स में आएंगी?

हुंडई ने बताया है कि वह 2 अलग अलग सेगमेंट्स में इन दोनों एसयूवी को ला रही है। जिनमें से एक एसयूवी को ICE सेगमेंट में मिड साइज एसयूवी की तरह लाया जा रहा है। वहीं दूसरी एसयूवी को इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में सब 4 मीटर कैटेगरी में लॉन्‍च किया जाएगा।

पहले कौन सी एसयूवी आएगी

मेकर के मुताबिक इस साल जिस एसयूवी को धमाकेदार एंट्री के साथ लाया जा रहा है वह मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में होगी। इसे Hyundai Bayon नाम से लाया जा रहा है। जिसकी फिलहाल टेस्‍टिंग चल रही है। इस एसयूवी को Hyundai Creta के नीचे और Hyundai Venue के ऊपर पोजिशन करने की तैयारी है। जिसमें कई शानदार फीचर्स को दिया जाएगा। यह पूरी तरह से नई एसयूवी होगी, जो इंडियन मार्केट में अब लॉन्‍च की जाएगी।

दूसरी कौन सी होगी एसयूवी

हुंडई ने यह तो बता दिया है कि वह इस साल दूसरी एसयूवी को इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में ला रही है। जिसे सब 4 मीटर कैटेगरी में लॉन्‍च किया जाएगा। लेकिन अभी तक इस एसयूवी का नाम नहीं बताया है, पर ऐसा लगता है कि इसे Hyundai Venue EV के नाम से लॉन्‍च किया जा सकता है।

कब हो रहीं लॉन्‍च

हुंडई की पहली एसयूवी बेयोन को इंडियन मार्केट में October 2026 में लॉन्‍च किया जाएगा। जिसके बाद November के आखिर या December के पहले 2 हफ्तों के अंदर दूसरी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को भी ले आया जाएगा।

किनसे मिलेगी चुनौती

हुंडई की बेयोन एसयूवी को प्राइज, फीचर्स और इंजन के मामले में सभी सब 4 मीटर एसयूवी के साथ सभी मिड साइज एसयूवी से भी मुकाबला करना पड़ेगा। वहीं सब 4 मीटर इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को Kia Syros EV, Tata Nexon EV से सीधे तौर पर चुनौती मिलेगी।

मापदंड / विवरण पहली एसयूवी (ICE Segment) दूसरी एसयूवी (EV Segment)
संभावित नाम Hyundai Bayon Hyundai Venue EV (संभावित)
पावरट्रेन (Fuel Type) ICE (इंजन चालित) EV (100% इलेक्ट्रिक)
गाड़ी का सेगमेंट मिड-साइज एसयूवी
(Venue के ऊपर और Creta के नीचे)
सब 4-मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी
लॉन्च का समय अक्टूबर 2026 नवंबर के अंत या दिसंबर 2026 के शुरुआती 2 हफ्ते
मुख्य मुकाबला सभी सब 4-मीटर व मिड-साइज एसयूवी Kia Syros EV, Tata Nexon EV

यह भी पढ़ें- मोबाइल ऐप के एक क्लिक से बेअसर होंगे चोर; Hyundai Venue और N Line में मिला खास Safety Feature

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular