Samsung Galaxy A08 4G जल्द दे सकता है दस्तक, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung Galaxy A08 4G जल्द हो सकता है लॉन्च।
Samsung Galaxy A08 4G जल्द हो सकता है लॉन्च।

Samsung अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में जल्द ही एक नया मॉडल जोड़ सकती है। Galaxy A08 4G को कंपनी पिछले साल पेश किए गए Galaxy A07 4G के अगले मॉडल के तौर पर लॉन्च कर सकती है।

हालांकि, Samsung ने अभी तक इस फोन की लॉन्चिंग या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लॉन्च से पहले UAE के एक रिटेलर की लिस्टिंग से स्मार्टफोन की कीमत और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं।

Samsung Galaxy A08 4G की संभावित कीमत

360गैजेट्स की रिपोर्ट के अनुसार, Virgin Megastore UAE की वेबसाइट पर Galaxy A08 4G को AED 625, यानी लगभग 16,300 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में फोन का बेस मॉडल 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ दिखाई दिया है।

इसके अलावा, Samsung इस स्मार्टफोन का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy A08 4G को अक्टूबर तक दूसरे बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, फोन का 5G वेरिएंट 2027 की शुरुआत में पेश किए जाने की संभावना है।

Samsung Galaxy A08 4G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy A08 4G में 6.7-इंच PLS LCD डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इस स्क्रीन का 90Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। यही स्क्रीन साइज और रिफ्रेश रेट पिछले मॉडल Galaxy A07 4G में भी देखने को मिला था।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz से 2GHz के बीच बताई जा रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा, Galaxy A08 4G को Google Play Console की लिस्टिंग में Android 17 के साथ देखा गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 2MP डेप्थ सेंसर मिलने की संभावना है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी के मामले में Galaxy A08 4G में 6,000mAh की बैटरी मिलने की बात कही गई है। इसे 25W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा, फोन को IP64 रेटिंग के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।

कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A08 4G को Dark Blue, Green और Silver रंगों में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इन सभी जानकारियों को संभावित स्पेसिफिकेशन्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए, क्योंकि Samsung ने फोन को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।