HomeAutomobilesMetal Body के साथ Bajaj Chetak या Ather Konarc, कौन सा इलेक्ट्रिक...

Metal Body के साथ Bajaj Chetak या Ather Konarc, कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है 100% ‘पैसा वसूल’?

Ather Konarc Vs Bajaj Chetak: दोनों इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर Metal Body के साथ आते हैं। लेकिन 1 लाख से कम में कौन सा ऑप्‍शन अच्‍छा है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Ather Konarc Vs Bajaj Chetak: दोनों इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर Metal Body के साथ आते हैं। लेकिन 1 लाख से कम में कौन सा ऑप्‍शन अच्‍छा है। किसमें ज्‍यादा अच्‍छे Feature मिलते हैं। किस स्‍कूटर की Range ज्‍यादा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Ather Konarc First Ride
Ather Konarc First Ride
PC- autotechbiz.in

Ather Konarc Vs Bajaj Chetak वेरिएंट

एथर इंडियन मार्केट में सबसे नई पेशकश के तौर पर कोनार्क को ऑफर कर रही है। इस स्‍कूटर को 30 August 2026 को ही Ather Community Day 2026 में लॉन्‍च किया गया है। इस स्‍कूटर को कई वेरिएंट्स में लाया गया है। लेकिन एक लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर इस स्‍कूटर के S वेरिएंट को ऑफर किया गया है।

वहीं Bajaj Chetak को भी कई वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इस स्‍कूटर के जिस वेरिएंट को 1 लाख रुपये से कम वाले सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। वह 2501 वेरिएंट है। इसे काफी समय से बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जा रहा है।

Ather Konarc Vs Bajaj Chetak फीचर्स

एथर कोनार्क में मेकर ने कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया है। इसके बेस वेरिएंट में फ्रंट में 14 और रियर में 12 इंच अलॉय रिम मिलता है। साथ में दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक, 4.2 इंच डीप व्‍यू डिस्‍प्‍ले, ड्यूल एलईडी हेडलैंप, 31 लीटर बूट स्‍पेस, यूएसबी चार्जर, साइलेंट गियर ड्राइव, रिवर्स मोड, स्‍मार्ट ईको, ईको और पावर मोड, ऑटो होल्‍ड, एथर एप कनेक्‍टिविटी, Quartz White + Blue और Majestic Grey + Black जैसे ड्यूल कलर ऑप्‍शन मिलते हैं।

बजाज चेतक के बेस वेरिएंट 2501 में म्‍यूजिक कनेक्‍टिविटी, रिवर्स मोड, राइडिंग के लिए ईको और स्‍पोर्ट्स मोड, फ्रंट में डिस्‍क और रियर में ड्रम ब्रेक, गाइड मी होमहोम लाइट, हिल होल्‍ड, 25 लीटर बूट स्‍पेस के साथ Active Black, Racing red, Classic White, Ocean Teal (Matte), Opalescent Silver, Misty Yellow जैसे कलर ऑप्‍शन मिलते हैं।

Ather Konarc Vs Bajaj Chetak रेंज

एथर कोनार्क के बेस वेरिएंट में मेकर 2.1 kWh की बैटरी को देती है। इस बैटरी को एक बार चार्ज करने के बाद 100 किलोमीटर तक की IDC रेंज मिल सकती है। इसकी ट्रू रेंज 80 किलोमीटर तक है। इसकी टॉप स्‍पीड 70 KMPH तक है और 0 से 40 KMPH की स्‍पीड यह स्‍कूटर सिर्फ 5 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसमें जो मोटर मिलती है उससे स्‍कूटर को 4 kW की पीक पावर और 16 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। 450 वॉट चार्जर से स्‍कूटर को 4 घंटे में 0-80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है। एथर ग्रिड से चार्ज करने पर यह 10 मिनट में 13 किलोमीटर की रेंज दे देता है।

बजाज चेतक 2501 में 2.5 KWh की बैटरी को दिया जाता है। इस बैटरी को एक बार पूरी तरह से चार्ज करने के बाद 113 किलोमीटर तक की IDC रेंज मिल सकती है। इसकी टॉप स्‍पीड 60 KMPH तक है और इसमें हब मोटर मिलती है। इसकी बैटरी को 2.25 घंटे में 0-80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है। इसमें फास्‍ट चार्ज को ऑफर नहीं किया जाता।

Ather Konac Vs Bajaj Chetak प्राइज

एथर ने कोनार्क के बेस वेरिएंट एस को इंडियन मार्केट में 99999 रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया है।

बजाज चेतक 2501 को इंडियन मार्केट में 95802 रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जाता है।

मापदंड / फीचर्स Ather Konarc (S Variant) Bajaj Chetak (2501 Variant)
एक्स-शोरूम कीमत ₹99,999 ₹95,802
बैटरी क्षमता 2.1 kWh 2.5 kWh
IDC / ट्रू रेंज 100 किमी (ट्रू रेंज: 80 किमी) 113 किमी
टॉप स्पीड & पिकअप 70 km/h (0-40 km/h 5 सेकेंड में) 60 km/h
मोटर आउटपुट 4 kW पीक पावर / 16 Nm टॉर्क हब मोटर
चार्जिंग टाइम (0-80%) 4 घंटे (450W चार्जर) 2.25 घंटे
फास्ट चार्जिंग हाँ (एथर ग्रिड: 10 मिनट में 13 किमी) नहीं
बूट स्पेस 31 लीटर 25 लीटर
व्हील्स व ब्रेक्स 14″ फ्रंट / 12″ रियर अलॉय, ड्रम ब्रेक फ्रंट डिस्क / रियर ड्रम ब्रेक
राइडिंग मोड्स SmartEco, Eco, Power Eco, Sports
इन्फोटेनमेंट & कनेक्टिविटी 4.2-इंच डीप व्यू डिस्प्ले, एथर ऐप स्मार्ट कंसोल, म्यूजिक कनेक्टिविटी
अन्य प्रमुख फीचर्स ऑटो होल्ड, साइलेंट गियर ड्राइव, रिवर्स मोड, USB चार्जर गाइड मी होम लाइट, हिल होल्ड, रिवर्स मोड
कलर ऑप्शंस Quartz White + Blue, Majestic Grey + Black Active Black, Racing Red, Classic White, Ocean Teal, Opalescent Silver, Misty Yellow

यह भी पढ़ें- Ather Konarc First Ride Review: कैसा है स्‍कूटर, क्‍या आपको खरीदना चाहिए? पढ़ें सच! 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular