Mahindra XUV 7XO BNCAP Crash Test: महिंद्रा की नई एसयूवी का क्रैश टेस्ट हो चुका है। इसके नतीजों को भी एजेंसी ने रिलीज कर दिया है। जिसके बाद यह पता चला है कि यह एसयूवी एडल्ट्स और बच्चों के लिए कितनी Safe है। क्रैश टेस्ट रिपोर्ट में एसयूवी ने क्या स्कोर बनाया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PC – BNCAP
Mahindra XUV 7XO BNCAP Crash Test
महिंद्रा की 7 सीटर एसयूवी 7एक्सओ का भारत एनकैप ने क्रैश टेस्ट कर लिया है। टेस्ट के बाद इसके नतीजों को भी एजेंसी ने अपने पोर्टल पर रिलीज कर दिया है।
कैसा है Score
मेकर की इस एसयूवी को क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार मिले हैं। यह स्कोर इसे सिर्फ एडल्ट्स के लिए नहीं बल्कि बच्चों की सेफ्टी के लिए भी दिया गया है। जिससे यह तय हो गया है कि यह एसयूवी सभी के लिए पूरी तरह से सेफ है।
Adults के लिए कितना स्कोर मिला
एडल्ट्स के लिए इस एसयूवी को टेस्ट में 30.76 स्कोर मिला है। यह स्कोर हासिल करने के लिए एसयूवी का कई तरह से टेस्ट किया गया। जिसके बाद फ्रंटल ऑफसेट बेरियर टेस्ट में इसे 16 में से 14.76 और साइड मूवेबल बेरियर टेस्ट में पूरे 16 नंबर मिले हैं।
बच्चों के लिए क्या स्कोर मिला
एडल्ट्स के बाद इस एसयूवी का टेस्ट बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखकर भी किया गया। इस टेस्ट में इस एसयूवी को 49 में से 44.97 का स्कोर मिला। जिसमें डायनेमिक स्कोर में इसे 24 में से 23.97, सीआरएस इंस्टालेशन में पूरे 12 और व्हीकल एसेसमेंट स्कोर में 13 में से 9 का नंबर मिला है।
किन वेरिएंट्स पर होगा एपलीकेबल
इस टेस्ट के बाद एसयूवी के पेट्रोल और डीजल इंजन वाले सभी वेरिएंट्स पर यह नंबर लागू होगा। जिससे यह पता चलता है कि एसयूवी के सभी वेरिएंट्स पूरी तरह से सेफ हैं।
पहले हुआ था टेस्ट
मेकर ने इस एसयूवी को 2026 के शुरू में ही लॉन्च किया था। जिसके बाद BNCAP ने इसकी टेस्टिंग July 2026 में की। लेकिन अब September 2025 में रिजल्ट को रिलीज किया गया है।
कितनी है प्राइज
महिंद्रा XUV 7XO को इंडियन मार्केट में 7 सीटर मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका एक्स शोरूम प्राइज 13.99 लाख रुपये से 25.79 लाख रुपये के बीच रखा गया है।
यह भी पढ़ें- बदल जाएगी Mahindra Thar; इस महीने आएगा नया अवतार
