HomeAutomobilesचीनी मॉडिफायर्स ने Xpeng EV को कैसे बना दिया हूबहू 7-स्टार लक्जरी...

चीनी मॉडिफायर्स ने Xpeng EV को कैसे बना दिया हूबहू 7-स्टार लक्जरी Range Rover

Xpeng GX Range Rover: चीन में ऑटो सेक्‍टर में कई कारनामे होते हैं। इस बार वहां पर एक EV को पूरी तरह से रेंज रोवर में बदल दिया गया है। ऐसा कैसे हुआ। रिपोर्ट में पढ़ें।

Xpeng GX Range Rover: चीन में ऑटो सेक्‍टर में कई कारनामे होते हैं। इस बार वहां पर एक PHEV को पूरी तरह से रेंज रोवर में बदल दिया गया है। ऐसा कैसे हुआ। क्‍या मोडिफाई की गई ईवी पूरी तरह से रेंज रोवर से मेल खा रही थी या नहीं? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Xpeng GX को Range Rover में बदला

चीन में एक और अजब कारनामा सामने आया है। यहां पर मोडिफिकेशन करने वालों ने Xpeng GX इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को पूरी तरह से रेंज रोवर में बदल दिया। इसे इस तरह से रेंज रोवर का लुक दिया गया, जिससे यह आसानी से पहचान में भी नहीं आ रही थी।

क्‍या है खूबी

मेकर इस एसयूवी को पीएचईवी की तरह ऑफर करती है। जिसमें 1.5 लीटर इंजन और 2 इलेक्‍ट्रिक मोटर मिलती हैं। इनसे 496 हॉर्स पावर मिलती है। एक बार चार्ज होने के बाद इसको 430 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 60 लीटर फ्यूल टैंक के साथ इसकी कंबाइंड रेंज 1585 किलोमीटर तक हो जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल

चीन के सोशल मीडिया पर इस एसयूवी को दिखाया गया है। जहां पर इसमें Range Rover की बोनट पर बैजिंग, साइड में U शेप में ब्रोन्‍ज एलीमेंट, पहियों और रूफ पर भी ब्रोन्‍ज एलीमेंट, रियर में भी Range Rover की बैजिंग दी है। जिस वजह से इसे आसानी से पहचान पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इंटीरियर में भी स्‍टेयरिंग व्‍हील पर रेंज रोवर की बैजिंग को दे दिया गया है। जिससे लगता है कि आप एक चाइनीज ईवी नहीं बल्कि ब्रिटिश मस्‍क्‍यूलर रेंज रोवर को ही चला रहे हैं।

क्‍या है Price

चीन में इस एसयूवी को 279800 युआन से लेकर 359800 युआन के बीच ऑफर किया जाता है। जो इंडियन करेंसी में सिर्फ 40 लाख रुपये होते हैं। इसके टॉप वेरिएंट की प्राइज इंडियन करेंसी में 51.44 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- एक्स्ट्रा लेगस्पेस और रियर रीक्लाइनर सीट्स के साथ China में आई Mercedes GLE L, कब होगी इंडिया में Launch?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular