iQOO अपने नए गेमिंग टैबलेट को जल्द ही बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अब iQOO Pad Ultra की लॉन्च डेट से पर्दा हटा दिया है। ये डिवाइस कंपनी के अपकमिंग iQOO 16 स्मार्टफोन के साथ चीन में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले iQOO ने सोशल मीडिया पर टैबलेट के डिजाइन, कलर और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा की है।
किस तारीख को होगा लॉन्च?
iQOO के मुताबिक, Pad Ultra को चीन में 29 सितंबर को शाम 7:00 बजे (लोकल टाइम) लॉन्च किया जाएगा। भारत के समय के हिसाब से इसका लॉन्च शाम 4:30 बजे होगा। कंपनी इसे iQOO 16 के साथ पेश करेगी।
लॉन्च से पहले iQOO की चीन की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा JD.com, Douyin और Tmall पर टैबलेट के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी लॉन्च के साथ ही इसकी बिक्री की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा सकती है।
दो कलर ऑप्शन में आएगा टैबलेट
टीजर तस्वीरों में iQOO Pad Ultra को दो कलर वेरिएंट में देखा गया है। इनमें ‘एंडर ब्लैक’ और ‘स्टार आर्मर सिल्वर’ शामिल हैं। इन नामों का चीनी भाषा से अनुवाद किया गया है।
डिजाइन की बात करें तो टैबलेट के पीछे स्क्वायर-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। इस कैमरा मॉड्यूल में एक सिंगल रियर कैमरा के साथ रिंग-शेप्ड LED फ्लैश दिया गया है।
PC-ग्रेड कूलिंग फैन होगा खास फीचर
iQOO Pad Ultra को खास तौर पर गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसमें PC-ग्रेड एक्टिव कूलिंग फैन दिए जाने की पुष्टि की है। इसका उद्देश्य लंबे समय तक गेमिंग के दौरान टैबलेट के तापमान को नियंत्रित रखना है।
टैबलेट में 8.8-इंच का डिस्प्ले मिलने की जानकारी भी टीज की गई है। इसका वजन करीब 298 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा डिवाइस में गेमिंग के लिए अलग से एक्सेसरीज का सपोर्ट भी मिलेगा।
इनमें डुअल-साइडेड स्ट्रेचेबल गेमपैड क्लिप और ई-स्पोर्ट्स डुअल-साइडेड क्लिप शामिल हैं। इससे गेमर्स को टैबलेट पर कंट्रोल और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर करने का विकल्प मिलेगा।
OriginOS 7 के साथ आएगा iQOO Pad Ultra
सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO Pad Ultra को कंपनी OriginOS 7 के साथ बाजार में उतारेगी। नए इंटरफेस में सिस्टम-वाइड AI फीचर्स, ‘ब्लू हार्ट लिटिल V प्रो मोड’, कस्टमाइज्ड थीम और अपडेटेड विजुअल लाइटिंग जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे।
Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 की उम्मीद
हार्डवेयर को लेकर अभी कंपनी ने सभी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iQOO Pad Ultra में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट और Adreno 850 GPU दिया जा सकता है।
टैबलेट में 9,000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी मिलने की भी उम्मीद है। इससे गेमिंग और दूसरे हैवी इस्तेमाल के दौरान बेहतर बैटरी बैकअप मिल सकता है।
इससे पहले ये टैबलेट iPA2691 मॉडल नंबर के साथ Geekbench पर भी नजर आया था। लिस्टिंग में डिवाइस को 16GB RAM और Android 17 के साथ दिखाया गया था। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि अभी लॉन्च के समय ही होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें
Uno Minda: लॉन्च हुआ 200W RMS पावर वाला 10-इंच अंडर-सीट सबवूफर, यहां जानें कीमत और फीचर्स समेत बाकी जानकारी
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन
Tech Tips: Google Search से अपनी पर्सनल डिटेल्स कैसे हटाएं? जानें पूरा और सही तरीका
ViVO X500 सीरीज भारत में जल्द होगी लॉन्च: नवंबर में आ सकते हैं तीन फ्लैगशिप फोन; जानें क्या हो सकती हैं कीमत













Leave a Reply