HomeAutomobilesYamaha R15 M को किया जा सकता है डिसकंटीन्‍यू, R2 की Pricing...

Yamaha R15 M को किया जा सकता है डिसकंटीन्‍यू, R2 की Pricing हो सकती है बड़ा कारण

Yamaha R15 M को मेकर इंडियन मार्केट में ऑफर करती है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि इसे डिसकंटीन्‍यू किया जा सकता है। ऐसा क्‍यों हो सकता है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Yamaha R15 M को मेकर इंडियन मार्केट में ऑफर करती है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि इसे डिसकंटीन्‍यू किया जा सकता है। ऐसा क्‍यों हो सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Yamaha R15 M हो सकती है बंद

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि यामाहा अपनी फुल फेयर्ड एंट्री लेवल बाइक आर15 के एम वर्जन को बाजार से हटा सकती है। इस पर मेकर ने अभी तक कोई ऑफिशियल स्‍टेटमेंट नहीं दिया है। लेकिन फिर भी यह खबर काफी तेजी से चल रही है कि इस वेरिएंट को बंद किया जा सकता है।

क्‍या R2 की Pricing हो सकती है बड़ा कारण?

यामाहा ने तो ऑफिशियली अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Yamaha R15 M के बंद होने का सबसे बड़ा कारण कंपनी की ही अपनी दूसरी बाइक Yamaha R2 हो सकती है।

क्‍यों बन सकती है R2 बड़ा कारण

यामाहा ने कुछ टाइम पहले ही इंडियन मार्केट में आर2 को फुल फेयर्ड बाइक सेगमेंट में लॉन्‍च किया है। इस बाइक की एक्‍स शोरूम प्राइज को 2.3 लाख से 2.53 लाख रुपये के बीच रखा गया है। वहीं आर15 के एम वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 2 लाख रुपये है। ऐसे में सिर्फ 30 हजार रुपये के फर्क के साथ लोग ज्‍यादा बड़े और टेक्‍नोलॉजी के तौर पर ज्‍यादा बेहतर बाइक आर2 को खरीदना पसंद कर सकते हैं।

Yamaha R15 की कितनी है Price

इंडिया में एंट्री लेवल फुली फेयर्ड बाइक सेगमेंट में यामाहा आर15 वर्जन 4 को ऑफर कर रही है। इस बाइक की र्स्‍टाटिंग एक्‍स शोरूम प्राइज 1.59 लाख रुपये है। इसके वी4 की एक्‍स शोरूम प्राइज 1.75 लाख रुपये से 1.79 लाख रुपये है। अगर किसी को इस बाइक के R15M वेरिएंट को खरीदना हो तो उसे 2 लाख रुपये एक्‍स शोरूम देने पड़ते हैं।

Yamaha R2 की क्‍या है Price

यामाहा ने आर2 को कुछ टाइम पहले 2.3 लाख रुपये से 2.4 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। इसके R2M वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 2.53 लाख रुपये रखी गई है।

कितना ताकतवर इंजन

यामाहा ने आर2 बाइक में 204 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्‍विड कूल्‍ड 4 स्‍ट्रोक डीओएचसी पेट्रोल इंजन दिया है। जो इसको 26.5 पीएस की पावर और 19.1 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। इसमें क्विक शिफ्टर भी दिया है।

Features में क्‍या मिला

Yamaha YZF R2 में LED DRLs, LED प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, एबीएस, ड्यूल डिस्‍क ब्रेक्‍स, 5 इंच फुल कलर्ड TFT डिस्‍प्‍ले, वाई कनेक्‍ट, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, स्‍ट्रीट, स्‍पोर्ट, रेन और कस्‍टम राइडिंग मोड, एडजस्‍टेबल प्री लोड फ्रंट सस्‍पेंशन, स्‍मार्ट की जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

मापदंड / विवरण Yamaha R15 M Yamaha R2 (R2 M)
बाज़ार स्थिति संभावित डिसकंटीन्यू (रिपोर्ट्स आधारित) हाल ही में लॉन्च्ड (न्यू मॉडल)
एक्स-शोरूम कीमत ₹2.00 लाख ₹2.30 लाख – ₹2.40 लाख (R2M: ₹2.53 लाख)
कीमत का अंतर मात्र ₹30,000 का अंतर
इंजन क्षमता & पावर 155 cc लिक्विड-कूल्ड
• 18.4 PS / 14.2 Nm
204 cc DOHC लिक्विड-कूल्ड
• 26.5 PS / 19.1 Nm
गियरबॉक्स & क्विकशिफ्टर 6-स्पीड (क्विकशिफ्टर सपोर्टेड) 6-स्पीड (क्विकशिफ्टर सपोर्टेड)
इन्फोटेनमेंट & कनेक्टिविटी TFT स्पीडोमीटर, Y-Connect ऐप 5″ फुल-कलर TFT डिस्प्ले, TBT नेविगेशन
प्रमुख फीचर्स LED DRLs, LED प्रोजेक्टर, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल स्मार्ट की, राइडिंग मोड्स (Street, Sport, Rain, Custom), डुअल डिस्क, एडजस्टेबल सस्पेंशन
बंद होने का मुख्य कारण मात्र ₹30,000 अतिरिक्त देकर ग्राहक अधिक शक्तिशाली (204cc) और आधुनिक तकनीक वाली Yamaha R2 को पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Quickshifter और नए रेसिंग कलर्स के साथ Yamaha R15 बढ़ाएगी TVS, Hero, Honda की टेंशन, अब क्‍या है Price

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular