HomeAutomobilesQuickshifter और नए रेसिंग कलर्स के साथ Yamaha R15 बढ़ाएगी TVS, Hero,...

Quickshifter और नए रेसिंग कलर्स के साथ Yamaha R15 बढ़ाएगी TVS, Hero, Honda की टेंशन, अब क्‍या है Price

Yamaha R15 अब यूनिडायरेक्‍शनल क्विकशिफ्टर के साथ आ चुकी है। इस फीचर का क्‍या फायदा होगा। किस Price पर इस फीचर को लाया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Yamaha R15 अब यूनिडायरेक्‍शनल क्विकशिफ्टर के साथ आ चुकी है। इस फीचर का क्‍या फायदा होगा। क्‍यों इस फीचर को इस बाइक में ऑफर किया गया है। किस Price पर इस फीचर को लाया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Yamaha R15 को मिला क्विकशिफ्टर

यामाहा ने इंडियन मार्केट में ऑफर की जाने वाली फुल फेयर्ड बाइक Yamaha R15 को यूनिडायरेक्‍शनल क्विकशिफ्टर के साथ अपडेट कर दिया है। साथ ही में इसे 2 नए कलर्स ऑप्‍शंस के साथ भी ले आया गया है।

क्‍यों दिया यूनिडायरेक्‍शनल क्विकशिफ्टर

मेकर ने इस बाइक को यूनिडायरेक्‍शनल क्विकशिफ्टर इसलिए दे दिया है क्‍योंकि हाल में ही लॉन्‍च हुई Yamaha R2 को भी इस फीचर के साथ लाया गया है। जिसके बाद यह माना जा रहा था कि R सीरीज की पहले से आ रही आर15 को भी इस फीचर के साथ ले आया जाएगा।

क्‍या होगा फायदा

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा राइडर को तब होगा जब उसे गियर बढ़ाने होंगे। अगर इस बाइक को राइडर तीसरे गियर पर चला रहा है और उसे गियर बदलकर चौथे गियर पर जाने की जरुरत है तो यूनिडायरेक्‍शनल क्विकशिफ्टर की वजह से उसे क्‍लच का यूज नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अगर उसे गियर उतारने हैं तो फिर क्‍लच का यूज अभी भी करना पड़ेगा।

कौन से नए कलर मिले

यामाहा अब इस फीचर के साथ ही बाइक को 2 नए कलर ऑप्‍शन में भी लेकर आई है। इस बाइक को अब इस फीचर के साथ तीन कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकेगा। इसमें MATTE PEARL WHITE, RACING BLUE और INTENSITY WHITE कलर के ऑप्‍शन मिलेंगे। बाकी कलर्स को बिना क्विकशिफ्टर के खरीदा जा सकता है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

यामाहा ने इस बाइक को सिर्फ नए कलर और नए फीचर के साथ अपडेट कर दिया है। इसके इंजन में कोई भी चेंज नहीं हुआ है। इसमें पहले की तरह ही 155 सीसी का लिक्‍विड कूल्‍ड 4स्‍ट्रोक 4 वॉल्‍व पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो इसे 18.4 पीएस पावर और 14.2 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देगा। इस बाइक को फ्यूल इंजेक्‍शन और इलेक्‍ट्रिक स्‍टार्ट के साथ 6स्‍पीड गियरबॉक्‍स के साथ लाया जा रहा है।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

मेकर इस बाइक को फुली फेयर्ड डिजाइन के साथ LED DRLs, LED प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, एल्‍यूमिनियम स्विंगआर्म, ड्यूल चैनल एबीएस, फ्रंट में यूएसडी फॉर्क्‍स और रियर में मोनोशॉक सस्‍पेंशन, साइड स्‍टैंड इंजन कट-ऑफ, 140 एमएम चौड़ा रियर रेडियल टायर स्प्लिट सीट, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, एप कनेक्‍टिविटी, डिजिटल स्‍पीडोमीटर, नेविगेशन सिस्‍टम के साथ कई और फीचर्स भी देती है।

क्‍या रखी Price

Yamaha R15 को बिना क्विकशिफ्टर 174850 रुपये में खरीदा जा सकता है। लेकिन अगर क्विकशिफ्टर के साथ इसे खरीदना है तो 179500 रुपये देने होंगे। जो 4650 रुपये ज्‍यादा हैं।

किनसे मिलती है चुनौती

इंडियन मार्केट में इस बाइक को TVS, Bajaj, Hero, Honda, KTM जैसे मेकर्स की 150 और 160 सीसी बाइक्‍स से मुकाबला करना पड़ता है।

मापदंड / विवरण मुख्य बिंदु (Key Details)
नया फीचर (New Feature) यूनिडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर (बिना क्लच दबाए गियर बढ़ाने का फायदा; गियर घटाने पर क्लच आवश्यक)।
क्विकशिफ्टर कलर वेरिएंट्स Matte Pearl White, Racing Blue, Intensity White
कीमत (बिना क्विकशिफ्टर) ₹1,74,850 (Ex-showroom)
कीमत (क्विकशिफ्टर के साथ) ₹1,79,500 (Ex-showroom) (₹4,650 प्रीमियम)
इंजन एवं गियरबॉक्स 155 cc लिक्विड-कूल्ड 4-वॉल्व पेट्रोल इंजन
पावर/टॉर्क: 18.4 PS / 14.2 Nm
गियरबॉक्स: 6-स्पीड (FI)
प्रमुख फीचर्स LED DRLs, LED प्रोजेक्ट हेडलैंप, ड्यूल चैनल ABS, USD फोर्क्स (फ्रंट), मोनोशॉक (रियर), 140mm रियर टायर, ब्लूटूथ व नेविगेशन कंसोल।
मुख्य मुकाबला TVS, Bajaj, Hero, Honda और KTM की 150cc-160cc सेगमेंट बाइक्स

यह भी पढ़ें- 200cc इंजन के साथ Yamaha YZF R2 Launch हुई; अब होगी KTM, Bajaj, TVS को टेंशन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular