FASTag Local Pass: Toll Tax के झंझट से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति; घर से 20 KM के दायरे में टोल के लिए बनेगा सालाना पास!

FASTag Local Pass (1)
FASTag Local Pass (1) PC- NHAI

FASTag Local Pass के लिए सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। इससे किन लोगों को फायदा पहुंचेगा। किस Price पर इसे ऑफर किया जाएगा। कब से इसे लागू किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

FASTag Local Pass पर बड़ा फैसला

MoRTH ने ईज़ ऑफ लीविंग को और बेहतर करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिसके बाद अब पूरे इंडिया में Toll Plaza पर लोकल पास को नए नियम के साथ लागू कर दिया जाएगा।

क्‍या होगा फायदा

लोकल पास के जरिए लोग अपने घर से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले किसी भी टोल प्‍लाजा पर कंसेशनल लोकल पास के जरिए एक फिक्‍स अमाउंट देने के बाद  एक साल तक कितनी बार भी आ-जा सकेंगे। इसके लिए फास्‍टैग से कोई अतिरिक्‍त पैसे नहीं लिए जाएंगे।

दूसरे टोल पर नहीं होगा ट्रांसफर

मंथली पास या कंसेशनल लोकल पास में से किसी भी एक ऑप्‍शन को चुन पाएंगे। यह पास सिर्फ उसी टोल प्‍लाजा के लिए लागू होगा और उसे किसी भी दूसरे टोल पर ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

किन टोल पर नहीं होगा फायदा

सरकार ने बताया है कि इस तरह के लोक पास को उन नेशनल हाइवे या नेशनल एक्‍सप्रेस वे पर यूज नहीं किया जा सकेगा, जहां पर टोल फीस कलेक्‍शन एक बंद यूजर फीस कलेक्‍शन सिस्‍टम पर बेस होगा। इसके अलावा इस तरह के पास का फायदा उन जगहों पर भी नहीं दिया जाएगा जहां पर इस्‍तेमाल करने के लिए सर्विस रोड या दूसरी रोड बनाई गई होगी।

कहां से मिलेगा पास

एनुअल लोकल पास को सिर्फ घर के 20 किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले टोल प्‍लाजा और राजमार्ग यात्रा एप से लिया जा सकेगा। इस सुविधा को सरकार 1 November 2026 से शुरू कर रही है।

कैसे होगा यूज

इस लोकल पास का यूज सिर्फ प्राइवेट कारों में ही किया जा सकता है। लेकिन उसके लिए वैलिड फास्‍टैग का होना अनिवार्य होगा। बिना वैलिड फास्‍टैग के लोकल पास का फायदा प्राइवेट कारों को नहीं मिल पाएगा।

कितने देने होंगे रुपये

सरकार ने बताया है कि कंसेशनल लोकल पास हर साल के लिए 1500 से 3000 रुपये तक देने होंगे। म्‍यूनिसिपल या लोकल टाउन एरिया के बाहर मौजूद फीस प्‍लाजा पर यह फीस 1500 रुपये होगी। इसके अलावा शहर में होने पर इसके लिए 3000 रुपये देने होंगे।

कितने हैं FASTag

MoRTH के हिसाब से अभी तक पूरे इंडिया में 13 करोड़ से ज्‍यादा फास्‍टैग को जारी किया जा चुका है। हर रोज हजारों की संख्‍या में लोग अपनी प्राइवेट कारों, कमर्शियल वाहनों के लिए फास्‍टैग को जारी करवा रहे हैं। जिससे टोल प्‍लाजा पर कम समय में ही टैक्‍स देने के बाद निकला जा सकता है।

यह भी पढ़ें- FASTag से अब नहीं हो पाएगी धोखाधड़ी, सरकार ने उठा लिया ये कदम