Nitin Gadkari ने MoRTH के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिससे National Highway और Expressway पर चलने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने क्या निर्देश दिए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Nitin Gadkari ने दिए निर्देश
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को खास निर्देश दिए हैं। जिसके बाद अब नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर चलने वालों को बड़ी राहत मिल सकती है।
क्या दिया निर्देश
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने अधिकारियों को कहा है कि कुछ लोगों को सड़क पर स्पीड के कारण नोटिस आ रहे हैं। इसके लिए मैंने निर्देश दिए हैं कि 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रहे वाहनों को कोई भी नोटिस मत भेजो। इसके साथ में 120 के ऊपर भी 20% ज्यादा स्पीड पर भी कोई जाता है तो उसे भी छोड़ दो। लेकिन उससे तेज स्पीड वालों को चालान भेजो। कभी कभी ऐसा होता है कि जो कानून से चलते हैं, उनको भी तकलीफ होती है।
कितना है सही
केंद्रीय मंत्री की ओर से दिया गया यह बयान नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे के लिए उचित है। क्योंकि एक्सप्रेस वे और नेशनल हाइवे का जिस तरह से निर्माण किया जा रहा है, उसके कारण उन पर वाहन चलाना काफी सुरक्षित हो रहा है। इसके साथ ही एक्सप्रेस वे पर स्पीड लिमिट भी 120 KMPH तक है। ऐसे में अगर वाहन इस स्पीड पर लेन का ध्यान रखते हुए चलते हैं तो इससे समय की बचत भी हो सकती है।

PC- Nitin Gadkari
ATMS पर भी दिया जोर
केंद्रीय मंत्री की ओर से CII की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को भी मजबूत करने की बात कही है। उन्होंने इस व्यवस्था को लागू करने के लिए इंडस्ट्री से सहयोग की बात भी कही है। इस सिस्टम के जरिए हाइवे और एक्सप्रेस वे पर वाहनों की निगरानी करने में मदद मिलेगी। साथ ही यह भी पता चल पाएगा कि कौन सा वाहन किस तरह के नियम का उल्लंघन कर रहा है।
यह भी पढ़ें- FASTag Local Pass: Toll Tax के झंझट से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति; घर से 20 KM के दायरे में टोल के लिए बनेगा सालाना पास!
ये भी पढ़ें
Ducati Monster Dark: इंडिया में हुआ धमाकेदार डेब्यू; कितना पावरफुल है Engine और कब से शुरू होगी डिलीवरी?
Hero Destini 110: Classic Edition के साथ आया हीरो का स्कूटर, Price सिर्फ 76 हजार रुपये से शुरू, जानिए क्या-क्या है खास?
MG Majestor: महंगी हो गई धाकड़ SUV; जानिए जेब पर कितना बढ़ा बोझ और क्या है नई Price List?
Hyundai Bayon CNG: SPY तस्वीरों से लीक हुए कई बड़े राज; जानिए कितना अलग होगा यह सीएनजी अवतार?













Leave a Reply