Diwali 2026 Festive Offers: Nexon, Kylaq या Magnite? जानिए किस कॉम्पैक्ट SUV पर मिल रही है सबसे बड़ी छूट

compact suvs india
Diwali 2026 Festive Offers compact suv PC- autotechbiz.in

Diwali 2026 Festive Offers: इस फेस्टिव सीजन पर अगर Compact SUV खरीदनी है तो कौन सी गाड़ी पर सबसे ज्‍यादा Discount मिलेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Skoda Kylaq
Skoda Kylaq
PC-Skoda India

Skoda Kylaq पर सबसे ज्‍यादा Discount Offer

स्‍कोडा अपनी काइलैक को इंडियन मार्केट में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर ऑफर कर रही है। मेकर की इस एसयूवी को फेस्टिव सीजन में खरीदना आपको दोगुनी खुशी दे सकता है। इस एसयूवी पर 90 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। जिसमें डीलर लेवल पर छूट, एक्‍सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट या लॉयल्‍टी स्‍कीम शामिल हैं। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 7.60 लाख रुपये से 13.10 लाख रुपये तक है।

tata nexon
tata nexon
PC – Tata

Tata Nexon पर हजारों की बचत

टाटा मोटर्स भी नेक्‍सन को इंडियन मार्केट में ऑफर करती है। इस कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी पर इस फेस्टिव सीजन में 75 हजार रुपये तक की सेविंग का मौका मिल रहा है। इसमें कैश रिडक्‍शन, इंटरवेशन स्‍कीम, स्‍क्रैपेज पॉलिसी को शामिल किया गया है। इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 7.40 लाख रुपये से लेकर 14.52 लाख रुपये तक है।

Nissan Magnite SUV
Nissan Magnite SUV
PC- AI

Nissan Magnite पर भी ऑफर

निसान भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में मैग्‍नाइट को लाती है। इस एसयूवी को अगर फेस्टिव सीजन में घर लाना है तो गाड़ी के साथ 72 हजार रुपये तक की सेविंग का मौका भी मिल रहा है। इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 5.69 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 10.99 लाख रुपये है।

Renault Kiger Facelift
Renault Kiger Facelift
PC-autotechbiz.in

Renault Kiger पर क्‍या है ऑफर

निसान की तरह रेनो भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में काइगर को ऑफर कर रही है। इस फेस्टिव सीजन में इस एसयूवी को खरीदने पर 65 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। यह ऑफर इसके MY 2026 वेरिएंट्स पर ही दिया जा रहा है। जिसमें कैश बेनिफिट और एक्‍सचेंज स्‍कीम मिल रही है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 5.81 लाख रुपये से 10.40 लाख रुपये तक है।

2026 Kia Syros
2026 Kia Syros
PC-Kia India

Kia Syros पर कितनी होगी बचत

किआ सिरोस को भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस एसयूवी को दीवाली के मौके पर घर लाना चाहते हैं तो साथ में 55 हजार रुपये भी बचाए जा सकते हैं। इस एसयूवी पर यह ऑफर एक्‍सचेंज, स्‍क्रैपेज और कॉर्पोरेट बेनिफिट के तौर पर मिल रही है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 8.42 लाख रुपये से 15.82 लाख रुपये के बीच है।

यह भी पढ़ें- Skoda की गाड़ियों पर मिल रही भारी छूट; जानिए किस मॉडल पर होगी कितने हजार रुपये की बचत?