MG Majestor: महंगी हो गई धाकड़ SUV; जानिए जेब पर कितना बढ़ा बोझ और क्या है नई Price List?

MG Majestor SUV at Bharat Mobility auto expo 2025
MG Majestor SUV at Bharat Mobility auto expo 2025 PC- autotechbiz.in

MG Majestor: एमजी मोटर्स ने अपनी D+ सेगमेंट की एसयूवी मेजेस्‍टर की प्राइज को बढ़ा दिया है। इसकी प्राइज कितनी बढ़ाई है। अब किस वेरिएंट की क्‍या Price हो गई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

महंगी हो गई MG Majestor

एमजी मोटर्स ने अपनी प्रीमियम एसयूवी मेजेस्‍टर की प्राइज को फिर से बढ़ा दिया है। तीन महीने में ही इस एसयूवी की प्राइज को दूसरी बार बढ़ाया गया है। नई प्राइज को मेकर ने तुंरत लागू भी कर दिया है। इससे पहले इस एसयूवी की प्राइज को 1.50 लाख रुपये तक अगस्‍त में बढ़ाए गए थे।

कितनी बढ़ी Price

एमजी मेजेस्‍टर की प्राइज में 1 लाख रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। मेकर ने इस एसयूवी के तीनों वेरिएंट्स पर बराबर प्राइज को बढ़ाया है। जिसके बाद अब इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 43.49 लाख रुपये से 45.99 लाख रुपये तक हो गई है।

कैसे हैं फीचर्स

मेकर ने इस एसयूवी को कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें Mosaic Matrix Grill, Dragon Eye DRLs, Beam LED Headlamp, Connected LED Tail Lamp, 19 इंच ड्यूल टोन अलॉय व्‍हील्‍स, M-Lounge, 10 ऑफ रोडिंग मोड्स, 810 एमएम वाटर वेडिंग कैपेसिटी, डार्क इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड और मसाज फ्रंट सीट्स, तीन रो सीटिंग, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, कलर्ड डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 12 स्‍पीकर के साथ JBL म्‍यूजिक सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, ऑटोमैटिक क्‍लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, थ्री जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, 64 कलर्ड एंबिएंट लाइट शामिल हैं। इसका इंटीरियर स्‍मोक्‍ड एबोनी इंटीरियर थीम के साथ ऑफर किया गया है।

कितना ताकतवर Engine

एमजी ने मेजेस्‍टर में 2 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया है। जो 213 बीएचपी पावर के साथ 478 न्‍यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 8 स्‍पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स और 4X4 कैपेसिटी को भी दिया जा रहा है।

किनसे मिलेगी चुनौती

एमजी ने मेजेस्‍टर को D+ सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इस एसयूवी को Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line से सीधी चुनौती मिलती है।

यह भी पढ़ें- सोने जैसी चमक के साथ MG Windsor EV Indulge Edition Launch, रियर स्क्रीन के साथ मिले फीचर्स देखकर कहेंगे ‘वाह’!

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।