River Mobility: 1 दिन में खोले 10 नए Showroom, किन शहरों में खरीद सकते हैं River Indie Electric Scooter

river indie electric scooter
river indie electric scooter PC- River Mobility

River Mobility ने River Indie Electric Scooter के लिए अपनी डीलरशिप का विस्‍तार किया है। अब किन शहरों में 10 नए शोरूम खोले गए हैं। स्‍कूटर में कौन सी खूबियों को दिया जाता है। इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

River Mobility ने खोले 10 नए शोरूम

रिवर इंडी इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के‍ लिए रिवर मोबिलिटी ने 1 दिन में ही 10 नए शोरूम को शुरू कर दिया है। इसी के साथ मेकर ने सिर्फ 3 सालों में ही 100 शोरूम से ज्‍यादा खोल लिए हैं।

कहां खुले शोरूम

नए विस्‍तार में रिवर ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ और आगरा, राजस्थान में उदयपुर और अजमेर, तमिलनाडु के चेन्नई और पुडुचेरी, महाराष्ट्र के नवी मुंबई और पुणे, और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आउटलेट शामिल हैं। इसी के साथ नए शोरूम रिवर को पांच राज्यों में और आगे ले जाएंगे, जिससे इंडी उन बाज़ारों में ज़्यादा राइडर्स के करीब आएगा जहां ब्रांड पहले से ही बढ़ रहा है।

कस्‍टमर को ध्‍यान में रखकर बनाई स्‍ट्रेटेजी

रिवर मोबिलिटी के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, अरविंद मणि ने कहा, “हमारी एक्सपेंशन स्ट्रेटेजी हमेशा कस्टमर को ध्यान में रखकर बनाई गई है। हमने अपने रिटेल नेटवर्क को दोगुनी स्पीड से बढ़ाने के लिए अपने इकोसिस्टम को मजबूत किया है, साथ ही बेहतरीन सर्विस और एक आसान ओनरशिप एक्सपीरियंस के लिए अपने कमिटमेंट पर कायम रहे हैं। इस मजबूत फाउंडेशन के साथ, हर नया मार्केट ज्यादा राइडर्स से जुड़ने और उन्हें इंडी से प्यार करते देखने का मौका देता है।”

river indie electric scooter (1)
river indie electric scooter (1)
PC – River Mobility

कैसी हैं खूबियां

रिवर इंडी इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को अपने सेगमेंट में कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें LED लाइट्स, एलईडी इंडीकेटर, एलईडी टेल लैंप, बूट लाइट, 6 इंच कलर्ड डिस्‍प्‍ले, 14 इंच टायर के साथ फ्रंट और रियर में डिस्‍क ब्रेक, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्‍टम, एडेप्‍टिव रीजनरेशन, 787 एमएम की सीट हाइट, राइडिंग के लिए Eco, Ride और Rush मोड्स, 12 लीटर ग्‍लोव बॉक्‍स, 43 लीटर अंडर सीट स्‍टोरेज, यूएसबी पोर्ट, पार्किंग असिस्‍ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कितनी है Range

मेकर ने इस स्‍कूटर को 4 kWh की बैटरी दी है, जो फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। जिससे इसे 5 से 8 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। इसके बाद इस स्‍कूटर को 160 किलोमीटर की IDC रेंज मिलती है। 6.7 kW पावर और 26 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देने वाली पीएमएसएम मोटर मिलती है। मोटर से मिलने वाली पावर से इस स्‍कूटर को 50 से 90 KMPH की टॉप स्‍पीड अलग अलग मोड में मिलती है। रश मोड में यह स्‍कूटर 3.7 सेकंड में ही 0-40 KMPH की स्‍पीड से चलाया जा सकता है।

कितनी है Price

रिवर इंडी इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को इंडिया में 1.62 लाख रुपये के एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है।

श्रेणी (Category) विवरण (Details)
बैटरी एवं रेंज (Battery & Range) • 4 kWh बैटरी (फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ)
• चार्जिंग टाइम: 5 से 8 घंटे
• IDC रेंज: 160 किमी
मोटर एवं परफॉर्मेंस • PMSM मोटर (6.7 kW पावर, 26 Nm टॉर्क)
• टॉप स्पीड: 50 – 90 KMPH (विभिन्न मोड्स में)
• एक्सीलरेशन: 0-40 KMPH मात्र 3.7 सेकंड में (Rush Mode)
राइडिंग मोड्स (Ride Modes) Eco, Ride और Rush मोड्स
स्टोरेज व कम्फर्ट • 43 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज
• 12 लीटर ग्लॉव बॉक्स
• 787 मिमी सीट हाइट
डिस्प्ले व लाइटिंग • 6-इंच कलर्ड डिस्प्ले
• LED लाइट्स, LED इंडिकेटर, LED टेल लैंप, बूट लाइट
हार्डवेयर व अन्य फीचर्स • 14-इंच टायर
• फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम)
• एडेप्टिव रीजनरेशन, पार्किंग असिस्ट, USB पोर्ट
एक्स-शोरूम कीमत (Price) ₹ 1.62 लाख

यह भी पढ़ें- Ather Konarc First Ride Review: कैसा है स्‍कूटर, क्‍या आपको खरीदना चाहिए? पढ़ें सच!