Ducati Monster Dark: इंडिया में हुआ धमाकेदार डेब्यू; कितना पावरफुल है Engine और कब से शुरू होगी डिलीवरी?

ducati monster black
ducati monster black PC- autotechbiz.in

Ducati Monster Dark सुपर बाइक इंडिया में आ चुकी है। मेकर ने इसकी डिलीवरी को कब से शुरू करना है। इसमें कितना ताकतवर Engine मिलेगा। कैसी खूबियों को इस बाइक में दिया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Ducati Monster Dark इंडिया आई

डुकाटी ने इंडिया में अपनी आईकॉनिक सुपर बाइक मॉन्‍स्‍टर के डार्क वर्जन को ऑल ब्‍लैक के साथ ऑफर कर दिया है। अभी इस बाइक का सिर्फ डेब्‍यू हुआ है। इसको अभी लॉन्‍च नहीं किया गया है।

कैसी हैं खूबियां

मेकर ने इस बाइक में सिंगल-मटीरियल सीट और टोटल-ब्लैक व्हील्स, फ्रंट फ्रेम, एग्जॉस्ट एंड कैप्स और इनटेक स्नोर्कल जैसे खुले हुए पार्ट्स को दिया है। साथ में इस बाइक को पिछली जेनरेशन के मुकाबले 4 किलोग्राम तक हल्‍का बनाया है। जिससे अब इसका वजन सिर्फ 175 किलोग्राम हो गया है और अब यह पहले से ज्‍यादा तेज हो गई है।

कितना ताकतवर Engine

डुकाटी ने इस बाइक को 890 सीसी का V2 इंजन दिया है। जो बाइक को 111 हॉर्स पावर के साथ 91.1 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है।

कैसे हैं Features

मेकर ने इस बाइक में LED लाइट्स, 815 एमएम सीट हाइट, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, कलर्ड 5 इंच TFT डिस्प्ले, डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, 4 राइडिंग मोड्स, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल, डुकाटी व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, ऑप्शनल डुकाटी पावर लॉन्च सिस्टम जैसे फीचर्स को दिया गया है।

Category / Parameter Details
Dark Version Specifics • Ducati Dark livery
• Single-material seat
• Total-black wheels
• Unpainted Front Frame, exhaust end caps, and snorkel
• Static turn indicators
Engine & Output • V2 engine, 890 cc
• Max Power: 111 hp @ 9,000 rpm
• Max Torque: 91.1 Nm @ 7,250 rpm
Dimensions & Weight Kerb Weight (without fuel): 175 kg (-4 kg vs previous model)
Chassis & Suspension • Monocoque frame
• Front: Showa 43 mm upside-down fork
• Rear: Showa shock absorber with preload adjustment
Brakes & Tyres • Brakes: Brembo M4.32 calipers & PR16/21 radial master cylinder
• Tyres: Pirelli Diablo Rosso IV (Front: 120/70 | Rear: 180/55)
Electronics Package (6D IMU) • Cornering ABS
• Ducati Traction Control (DTC)
• Ducati Wheelie Control (DWC)
• Engine Brake Control (EBC)
Display & Controls • 5-inch full-TFT dashboard (16:9 aspect ratio, 800 x 400 resolution)
• Petal joystick
Riding Modes & Lighting • Riding Modes: Sport, Road, Urban, Wet
• Full-LED lighting system with DRL
Accessories Ready Support • Ducati Multimedia System (DMS)
• Turn-by-turn Navigation
• Cruise Control
• Ducati Quick Shift
• Ducati Power Launch

कब होगी Launch

इंडियन मार्केट में इस सुपर बाइक को ऑफिशियली 2027 में लॉन्‍च किया जाएगा। तभी से इस बाइक की डिलीवरी को भी शुरू किया जाएगा। 2027 में इसे कब लॉन्‍च किया जाएगा, अभी इसकी डिटेल मेकर ने नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- Ducati Hypermotard V2 और V2 SP: बाइक्‍स इंडिया में Launch हुईं, शानदार Features और ताकतवर Engine के साथ कितनी है Price

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।