MICHELIN X Multi Energy Z2 टायर इंडियन मार्केट में कमर्शियल व्हीकल्स के लिए Launch हो गया है। इसकी क्या खूबियां हैं। इस टायर को कितने साइज में ऑफर किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Michelin X Multi Energy Z2 टायर हुआ Launch
मिशेलिन ने इंडियन मार्केट में कमर्शियल व्हीकल्स के लिए नए टायर को लॉन्च कर दिया है। मेकर ने इस टायर को खास तौर पर बस और ट्रक के लिए बनाया है। लॉन्च से पहले टायर को इंडिया के हाइवे और नेशनल हाइवे पर टेस्ट भी किया गया है।
क्या हैं खूबी
मिशेलिन के एक्स मल्टी एनर्जी जेड2 टायर में कई खूबियां मिलेंगी। इस टायर से साइज के हिसाब से 6 से लेकर 13% तक ईंधन की बचत की जा सकती है। इसके साथ ही टायर की उम्र 25% तक ज्यादा उम्र बढ़ जाती है। साथ में यह टायर बाकी कंपनियों के टायर के मुकाबले में गीली और सूखी सड़कों पर ज्यादा अच्छा कंट्रोल दे सकता है। टायर में अच्छी पकड़ और ट्रैक्शन के लिए 5% तक ज्यादा फुटप्रिंट मिलता है।
किस टायर साइज में कितनी बचत
मिशेलिन ने बताया है कि नई रेंज के X Multi Energy Z2 टायर के 295/80R22.5 साइज से 6% तक ईंधन बचया जा सकता है। इसके 295/90R20 ट्यूब-टाइप साइज वाले टायर से 13% तक ईंधन बचत हो सकती है। इसके अलावा इन टायरों की बदौलत फ्लीट के कुल मार्जिन में 3% तक सुधार हो सकता है और कार्बन उत्सर्जन में 8 टन तक कमी आ सकती है।
खासतौर पर इंडिया के लिए बनाया टायर
इस लॉन्च के बारे में बात करते हुए, मिशेलिन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, शांतनु देशपांडे ने कहा, “भारत का कमर्शियल व्हीकल सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। फ्लीट मालिक अब केवल टायर की शुरुआती कीमत ही नहीं देखते, बल्कि वे यह भी देखते हैं कि टायर अपने पूरे जीवनकाल में कुल कितनी वैल्यू देता है। भारतीय हाइवे के लिए खास तौर पर तैयार किया गया ‘मिशेलिन X मल्टी एनर्जी Z2’ (MICHELIN X Multi Energy Z2) इन जरूरतों को पूरा करता है। इसमें बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, टायर की लंबी उम्र और मजबूती का बेहतरीन तालमेल है, जिससे ‘टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप’ (TCO) को कम करने में मदद मिलती है। हमारी ‘ड्यूराकोर’ (Duracore) तकनीक की बदौलत, यह टायर 13% तक ईंधन की बचत, 25% ज्यादा माइलेज और 11% बेहतर प्लाई-स्ट्रेंथ (ply-strength) देता है। इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि फ्लीट ऑपरेटर अपनी ऑपरेटिंग कॉस्ट को कम कर सकें, प्रोडक्टिविटी बढ़ा सकें और अपने मुनाफे को बेहतर बना सकें।”
यह भी पढ़ें- असेन्सो टायर्स का भारत में बड़ा दांव, माइनिंग टायर निर्माण के लिए 100 मिलियन डॉलर निवेश
ये भी पढ़ें
Ducati Monster Dark: इंडिया में हुआ धमाकेदार डेब्यू; कितना पावरफुल है Engine और कब से शुरू होगी डिलीवरी?
Hero Destini 110: Classic Edition के साथ आया हीरो का स्कूटर, Price सिर्फ 76 हजार रुपये से शुरू, जानिए क्या-क्या है खास?
Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश- 120 से कितनी ज्यादा स्पीड तक नहीं काटें चालान
MG Majestor: महंगी हो गई धाकड़ SUV; जानिए जेब पर कितना बढ़ा बोझ और क्या है नई Price List?













Leave a Reply