Diwali 2026 के मौके पर अगर EV को खरीदना है तो किन कारों पर हजारों-लाखों रुपये के Discount Offer मिल रहे हैं। कौन सा मेकर कौन सी कार को डिस्काउंट के साथ ऑफर कर रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Diwali 2026 पर मिलेगा बड़ा Discount Offer
दीवाली 2026 के मौके पर हजारों लाखों लोग अपने घर नई कार खरीदकर लाते हैं। अगर आप भी अभी दीवाली पर नई कार खरीदने जा रहे हैं तो किस मेकर की कौन सी कार पर कितना डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।
Tata Curvv EV पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट
टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी कर्व पर दीवाली के मौके पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। मेकर इस ईवी पर 3.35 लाख रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। इसमें 3 लाख तक का Cash Discount और 35 हजार रुपये का Exchange/Scrappage Bouns मिल रहा है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 17.19 लाख रुपये से 19.69 लाख रुपये के बीच है।
Tata Harrier EV पर भी लाखों का फायदा
टाटा की एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी हैरियर पर भी इस महीने दीवाली के मौके पर लाखों रुपये का फायदा दिया जा रहा है। मेकर इस एसयूवी पर 2.75 लाख रुपये का फायदा दे रही है। यह ऑफर इस एसयूवी के Fearless+ और Empowered पर यह ऑफर दे रही है। जिसमें 1 लाख रुपये का इंटरवेशन ऑफर, 75 हजार रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस और 1 लाख रुपये का लॉयल्टी इंसेटिव बोनस दिया जा रहा है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 21.79 लाख रुपये से 29.29 लाख रुपये है।
MG ZS EV पर भी 2.7 लाख का ऑफर
JSW MG भी अपनी जेड एस ईवी पर दीवाली के मौके पर 2.7 लाख रुपये बचाने का मौका दे रही है। इसके Exeutive वेरिएंट पर 1.8 लाख रुपये, Executive Pro पर 1.85 लाख रुपये, Exclusive Plus और Essense पर 2.15 लाख रुपये65 का फायदा मिल रहा है। साथ में सभी वेरिएंट्स पर 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस और 20 हजार रुपये का ही कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। खरीदारों को 25 हजार रुपये का चार्जर भी फ्री दिया जा रहा है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 17.99 लाख रुपये से 20.75 लाख रुपये है।
Tata Tiago EV पर भी बचेंगे लाखों रुपये
टाटा की एक और ईवी टियागो को खरीदने पर भी 1.45 लाख रुपये तक दीवाली के मौके पर बचाए जा सकते हैं। इस ईवी के प्री-फेसलिफ्ट वर्जन के बचे हुए स्टॉक पर यह ऑफर मिल रहा है। इसमें 70 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये का इंटरवेंशन, 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 7.99 लाख रुपये से 11.।4 लाख रुपये है।
Tata Punch EV पर भी लाखों की बचत
टाटा पंच ईवी को भी दीवाली पर घर लाना है तो इस पर भी 1.45 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। जिसमें 1.1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 35 हजार रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस शामिल है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 9.99 लाख रुपये से 14.44 लाख रुपये के बीच है।
Kia Carens Clavis EV पर हजारों का फायदा
किआ कैरेंस क्लाविस ईवी को भी 7 सीटर के तौर पर ऑफर करती है। इस पर दीवाली के मौके पर 75 हजार रुपये का फायदा दे रही है। जिसमें 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस, 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 15 हजार रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है। इस पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 18.04 लाख रुपये से 25 लाख रुपये है।
Hyundai Creta Electric पर भी हजारों की बचत
हुंडई की क्रेटा इलेक्ट्रिक को भी 65 हजार रुपये का फायदा मिल रहा है। यह ऑफर इस एसयूवी के Smart(O) लॉन्ग रेंज, HC और Excellence LC पर ऑफर मिल रहा है। बाकी वेरिएंट्स पर 50 हजार रुपये का फायदा मिल रहा है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 18.03 लाख रुपये से 23.82 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Hyundai i20: हुंडई ने बढ़ा दी प्रीमियम हैचबैक की कीमत; जानिए कौन से वेरिएंट्स अभी भी मिलेंगे पुराने रेट पर?
ये भी पढ़ें
BYD SEALION 7: 5 हजार कस्टमर्स ने आंख बंद कर खरीदी EV; कितनी है Price और कैसे हैं Features?
Hyundai i20: हुंडई ने बढ़ा दी प्रीमियम हैचबैक की कीमत; जानिए कौन से वेरिएंट्स अभी भी मिलेंगे पुराने रेट पर?
Formula 4: BIC पर 2 दिन हुआ धमाल, किस टीम ने बाजी मारी और कौन बना सबसे तेज ड्राइवर?
Automobile Sale Live Update: अक्टूबर की सेल्स रिपोर्ट देखकर सब हैरान! किस मेकर ने बेचे कितने वाहन?












Leave a Reply