Hyundai Creta New Gen: हुंडई की इस मिड साइज SUV की आएगी नई जेनरेशन, जानिए क्या-क्या बदल जाएगा आपकी पसंदीदा कार में?

Hyundai Creta SUV
Hyundai Creta SUV PC- Hyundai India

Hyundai Creta New Gen की इंडिया में टेस्‍टिंग हो रही है। मेकर इसमें क्‍या क्‍या बदलने की तैयारी कर रही है। टेस्‍टिंग के टाइम पर दिखी यूनिट से कौन सी डिटेल मिली हैं। इस एसयूवी को कब Launch किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Creta New Gen होगी Launch

हुंडई अब बेयोन के लॉन्‍च के बाद अपनी दूसरी मिड साइज एसयूवी क्रेटा की नई जेनरेशन को लाने में जुट चुकी है। मेकर ने ऑफिशियली तो नहीं बताया है, लेकिन इस एसयूवी की नई जेनरेशन को अब काफी जल्‍द इंडियन मार्केट में ऑफर किया जा सकता है।

हो रही टेस्‍टिंग

लॉन्‍च से पहले मेकर इस एसयूवी को लगातार इंडियन कंडीशंस के हिसाब से टेस्‍ट कर रही है। टेस्‍ट करते हुए एसयूवी को एक बार फिर से देखा गया है। जिससे इसके साइज और डिजाइन की थोड़ी बहुत डिटेल और मिली हैं।

मिली ये डिटेल

हुंडई की नई जेनरेशन क्रेटा मौजूदा जेनरेशन के मुकाबले ज्‍यादा लंबी होगी। संभवत: नई एसयूवी को मौजूदा एसयूवी के मुकाबले 100 से 150 एमएम तक ज्‍यादा लंबा बनाया गया है। जिससे इसके अंदर रियर सीट और बूट में ज्‍यादा जगह मिल पाएगी। इसके अलावा इस एसयूवी में H Edge शेप की DRL और टेल लैंप मिलेंगी, जैसे बेयोन में भी दी गई हैं। इसमें स्प्लिट हेडलैंप का सेटअप मिलेगा। एसयूवी में 16 से 19 इंच के बीच के अलॉय व्‍हील्‍स दिए जाएंगे जो अलग अलग वेरिएंट में अलग अलग होंगे। इसके अलावा इसका इंटीरियर भी पूरी तरह से नया होगा और इसमें भी बेयोन की तरह AI को ऑफर किया जाएगा। जिससे यह भी एक इंटेलीजेंट एसयूवी के तौर ऑफर कर दी जाएगी।

मिलेंगे कई इंजन ऑप्‍शन

हुंडई ने बेयोन को सिर्फ 1.5 लीटर के नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ ऑफर किया है। लेकिन हुंडई क्रेटा की नई जेनरेशन को कई इंजन ऑप्‍शन के साथ लाएगी। इसमें 1.- लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के अलावा 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्‍शन भी मिलेगा। साथ में इस एसयूवी में 6 स्‍पीड मैनुअल, IVT ट्रांसमिशन के साथ कई और विकल्‍प भी दिए जाएंगे। एसयूवी में सीएनजी का विकल्‍प नहीं मिलेगा, लेकिन इसमें हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी को दिया जा सकता है।

कब होगी Launch?

हुंडई ने अभी क्रेटा की नई जेनरेशन को इंडियन मार्केट में लाने पर कोई साफ जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि February 2026 में होने वाले Bharat Mobility 2026 में इस एसयूवी की नई और तीसरी जेनरेशन को पेश किया जाएगा। इसके बाद नए फाइनेंशियल ईयर के पहले या दूसरे र्क्‍वाटर में इसको ऑफिशियली लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

हुंडई क्रेटा की नई जेनरेशन को अभी की तरह मिड साइज एसयूवी की तरह ऑफर किया जाएगा। ऐसे में इसको सीधे तौर पर Kia Seltos, Hyundai Bayon, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Mahindra Harrier, Tata Sierra जैसी एसयूवी के साथ मुकाबला करना होगा।

यह भी पढ़ें- In Pics: देखिए Hyundai Bayon का किलर एक्सटीरियर, पावरफुल Engine और हाइ-टेक Features!

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।