अब फ्रिज में रखे फल और सब्जियों के खराब होने से पहले ही उनकी ताजगी को लेकर जानकारी मिल सकेगी। होम अप्लायंस निर्माता Whirlpool ने इस समस्या का समाधान पेश करते हुए अपनी नई AI आधारित तकनीक लॉन्च की है। कंपनी ने अपने Luxuriem 4-Door रेफ्रिजरेटर रेंज में 6th Sense AI Freshness Detection Technology पेश की है।
इसकी मदद से फ्रिज में रखे फल और सब्जियों के पकने की स्थिति को मॉनिटर किया जा सकेगा और जरूरत से ज्यादा पकने के शुरुआती संकेत मिलने पर उपभोक्ताओं को अलर्ट मिलेगा।
Whirlpool के मुताबिक, यह भारत की पहली Freshness Detection Technology है, जिसे कंपनी ने भारत में ही विकसित किया है। इसका उद्देश्य उन घरों में खाने की बर्बादी कम करने में मदद करना है, जहां लोग सप्ताहभर के लिए एक साथ फल और सब्जियां खरीदकर फ्रिज में स्टोर कर लेते हैं। कई बार फ्रिज में पीछे रखे फल और सब्जियों पर समय रहते ध्यान नहीं जाता और वे जरूरत से ज्यादा पक जाते हैं।
हर 10 सेकंड में फल-सब्जियों की निगरानी करेगी तकनीक
इस तकनीक के केंद्र में कंपनी का iFresh Sensor Engine है। इसके तहत iFresh Sensor को रेफ्रिजरेटर के क्रिस्पर ड्रॉअर में लगाया गया है। यह सेंसर एथिलीन (Ethylene) गैस को पहचानता और ट्रैक करता है। यह एक प्राकृतिक गैस है, जो फल और सब्जियों के पकने के दौरान निकलती है।
कंपनी की 6th Sense AI तकनीक इस सेंसर से मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल करके क्रिस्पर ड्रॉअर में रखे फल और सब्जियों को हर 10 सेकंड में स्कैन करती है। जब सिस्टम एथिलीन के स्तर में ऐसी बढ़ोतरी पहचानता है, जो फल या सब्जियों के जरूरत से ज्यादा पकने का संकेत देती है, तो यह उपभोक्ताओं को अलर्ट भेजता है। इसके बाद यूजर खुद फल और सब्जियों की जांच कर सकते हैं और तय कर सकते हैं कि उन्हें कब इस्तेमाल करना है।
अलग-अलग फल और सब्जियों को पहचानने के लिए तैयार की गई तकनीक
हर फल और सब्जी के पकने का तरीका एक जैसा नहीं होता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Whirlpool ने फूड साइंटिस्ट के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों और मौसम में इस्तेमाल होने वाले भारतीय फल और सब्जियों पर इस तकनीक की क्षमता को समझने के लिए काम किया है।
कंपनी की Full-Spectrum Produce Detection तकनीक अलग-अलग खाद्य पदार्थों से निकलने वाली एथिलीन गैस के स्तर में अंतर को पहचानने के लिए तैयार की गई है। इसमें ज्यादा एथिलीन उत्सर्जित करने वाले फल जैसे सेब, नाशपाती, कीवी, एवोकाडो और आड़ू शामिल हैं। वहीं, कम एथिलीन उत्सर्जित करने वाली सब्जियों में लेट्यूस, पत्तागोभी, ब्रोकली और फूलगोभी शामिल हैं।
इसके अलावा, रेफ्रिजरेटर में Real-Time UI Tracking इंटरफेस भी दिया गया है। इसकी मदद से उपभोक्ता एक नजर में अपने फल और सब्जियों की ताजगी की स्थिति देख सकेंगे।
यूजर की आदतों से भी सीखेगा AI सिस्टम
Whirlpool की इस तकनीक की खासियत सिर्फ ताजगी का पता लगाना नहीं है, बल्कि यह यूजर की पसंद और इस्तेमाल के तरीके के अनुसार खुद को बेहतर बनाने में भी सक्षम है।
जब फ्रिज किसी फल या सब्जी को लेकर अलर्ट देता है, तो उपभोक्ता उसकी जांच करके नोटिफिकेशन को रीसेट कर सकते हैं। सिस्टम इस फीडबैक को रिकॉर्ड करता है और उसी के आधार पर भविष्य में अलर्ट देने के स्तर को एडजस्ट करता है। इससे समय के साथ तकनीक संबंधित घर की खाद्य प्रबंधन की आदतों के अनुसार अपने अलर्ट को बेहतर बना सकती है।
Whirlpool Luxuriem 4-Door Refrigerator की कीमत
Whirlpool ने अपनी इस नई तकनीक को प्रीमियम Luxuriem 4-Door रेफ्रिजरेटर पोर्टफोलियो का हिस्सा बनाया है। कंपनी इस रेंज को अलग-अलग प्रीमियम फिनिश के साथ पेश करेगी।
इस सीरीज में 645 लीटर, 651 लीटर और 654 लीटर की क्षमता वाले मॉडल शामिल होंगे। इनकी शुरुआती कीमत 98,000 रुपये रखी गई है। ग्राहक इन्हें देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकेंगे।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें
Godrej NX Pro Ncrypt Home Locker: गोदरेज ने लॉन्च किए फेस रिकॉग्निशन तकनीक वाले स्मार्ट होम लॉकर और वीडियो डोर फोन, जानें कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy S25 FE पर 50% की छूट: जानें कितने में खरीद सकते हैं, बैंक ऑफर भी चेक करें
Xiaomi TV A Pro e सीरीज लॉन्च: 85 इंच तक के 9 स्मार्ट टीवी पेश, मिलेगा 4K QLED डिस्प्ले और Gemini सपोर्ट
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें













Leave a Reply