स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Xiaomi ने अपनी नई टीवी सीरीज पेश की है। कंपनी ने Xiaomi TV A Pro e सीरीज को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस लाइनअप में अलग-अलग स्क्रीन साइज के कुल 9 मॉडल शामिल हैं।
इनमें 32 इंच से लेकर 85 इंच तक के विकल्प मिलेंगे। नई सीरीज में बेहतर कलर आउटपुट के लिए QLED डिस्प्ले, स्मार्ट फीचर्स के लिए Google TV और बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए Dolby Audio का सपोर्ट दिया गया है।
इस सीरीज के 6 मॉडल 4K रेजोल्यूशन के साथ आते हैं, जबकि अन्य तीन मॉडल HD और Full HD रेजोल्यूशन सपोर्ट करते हैं। फिलहाल Xiaomi ने इन टीवी की कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है। कंपनी आने वाले समय में इनसे जुड़ी जानकारी जारी कर सकती है।
6 मॉडल में मिलेगा 4K QLED डिस्प्ले
Xiaomi TV A Pro e सीरीज के 4K मॉडल्स में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच के विकल्प दिए गए हैं। इन सभी टीवी में QLED पैनल मिलता है, जो 94% DCI-P3 कलर कवरेज और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस के लिए इन टीवी में क्वाड-कोर Cortex-A55 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स से जुड़े कामों के लिए Mali-G52 GPU मिलता है।
गेमिंग के शौकीनों के लिए भी कंपनी ने कुछ खास फीचर्स दिए हैं। 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच वाले मॉडल में HDMI के जरिए Game Boost Mode का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मोड में 1080p रेजोल्यूशन पर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, 43 इंच वाले मॉडल में Game Boost Mode उपलब्ध नहीं है।
Xiaomi TV A Pro e में मिलेगा Dolby Audio सपोर्ट
नई टीवी सीरीज में कंपनी ने ऑडियो आउटपुट के लिए अलग-अलग स्पीकर कॉन्फिगरेशन दिया है। इसके 75 इंच और 85 इंच वाले मॉडल में 15W के दो स्पीकर मिलते हैं। वहीं, बाकी चार 4K मॉडल में 10W के दो स्पीकर दिए गए हैं।
ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए सभी 9 मॉडल Dolby Audio, DTS और DTS Virtual सपोर्ट के साथ आते हैं। इससे यूजर्स को टीवी पर फिल्में और दूसरे कंटेंट देखने के दौरान बेहतर साउंड अनुभव मिलने की उम्मीद है।
Google TV के साथ Gemini का भी सपोर्ट
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Xiaomi TV A Pro e सीरीज के सभी मॉडल Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं। वहीं, 4K मॉडल्स में Google Assistant के साथ Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है।
इसके अलावा यूजर्स को Apple AirPlay और Google Cast की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि, Gemini का इस्तेमाल सभी देशों और भाषाओं में नहीं किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर चुनिंदा देशों और लैंग्वेजेज में ही उपलब्ध होगा।
Xiaomi TV A Pro e सीरीज की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi ने फिलहाल अपनी नई TV A Pro e सीरीज की कीमतों और सेल की तारीख का ऐलान नहीं किया है। कंपनी ने इन टीवी को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट जरूर कर दिया है, लेकिन इनकी बिक्री किन बाजारों में और कब शुरू होगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। भारत में इन टीवी की लॉन्चिंग को लेकर भी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें
Samsung Galaxy S25 FE पर 50% की छूट: जानें कितने में खरीद सकते हैं, बैंक ऑफर भी चेक करें
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
Uno Minda: लॉन्च हुआ 200W RMS पावर वाला 10-इंच अंडर-सीट सबवूफर, यहां जानें कीमत और फीचर्स समेत बाकी जानकारी
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply