फेस्टिव सीजन के दौरान अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy S25 FE 5G पर मिल रहा डिस्काउंट आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Flipkart पर अपनी लिस्टेड कीमत से आधे दाम में उपलब्ध है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त छूट भी मिल रही है, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी।
Galaxy S25 FE में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2400 चिपसेट और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, 4,900mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी इस स्मार्टफोन का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं फोन की नई कीमत और इसके फीचर्स के बारे में।
Samsung Galaxy S25 FE की नई कीमत और ऑफर्स
Flipkart पर Samsung Galaxy S25 FE के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को फिलहाल ₹44,999 में लिस्ट किया गया है। इसकी लिस्टेड MRP ₹89,999 है, यानी इस कीमत पर 50% की छूट मिल रही है। वहीं, कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में ₹59,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। ऐसे में लॉन्च प्राइस के मुकाबले भी फोन अब ₹15,000 सस्ता मिल रहा है।
बैंक ऑफर्स के तहत SBI क्रेडिट कार्ड और SBI डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹4,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड पर भी ₹4,000 की छूट मिल सकती है।
इनमें से किसी एक बैंक ऑफर का इस्तेमाल करने पर स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत घटकर 40,999 रुपये रह जाएगी।
ग्राहकों के लिए एक्सचेंज ऑफर का विकल्प भी उपलब्ध है। इसके तहत पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम ₹39,800 तक की अतिरिक्त एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली वास्तविक रकम आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और उसकी मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले और प्रोसेसर: Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Exynos 2400 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग: स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी मिलती है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
सॉफ्टवेयर: Samsung Galaxy S25 FE Android 16 पर आधारित One UI 8 के साथ आता है। इसमें सैमसंग का कस्टम यूजर इंटरफेस मिलता है।
ये भी पढ़ें
Xiaomi TV A Pro e सीरीज लॉन्च: 85 इंच तक के 9 स्मार्ट टीवी पेश, मिलेगा 4K QLED डिस्प्ले और Gemini सपोर्ट
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
Uno Minda: लॉन्च हुआ 200W RMS पावर वाला 10-इंच अंडर-सीट सबवूफर, यहां जानें कीमत और फीचर्स समेत बाकी जानकारी
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन












Leave a Reply