Kia Sonet Next Gen: टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी, नई लाइट्स के साथ और क्या-क्या आ गया सामने?

2027 Kia Sonet
2027 Kia Sonet PC - autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

किआ सोनेट की नई जेनरेशन होगी लॉन्‍च।
लॉन्‍च से पहले मेकर कर रही टेस्‍टिंग।
नए फीचर्स और डिजाइन की मिल रही डिटेल।
2027 में हो सकती है इंडियन मार्केट में लॉन्‍च।

Kia Sonet Next Gen को इंडिया में Launch किया जाने वाला है। लेकिन इसके पहले टेस्‍ट करते हुए इस एसयूवी की क्‍या डिटेल सामने आई हैं। कब इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में लाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia Sonet Next Gen आई नजर

किआ की सब 4 मीटर एसयूवी सोनेट को नई जेनरेशन के साथ लॉन्‍च करने की तैयारी शुरू हो गई है। मेकर लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी की लगातार टेस्‍टिंग कर रही है। टेस्‍ट करते हुए ही एसयूवी को हाल में स्‍पॉट किया गया है।

क्‍या मिली डिटेल

एसयूवी को टेस्‍ट करते हुए जब देखा गया तो यह पूरी तरह से कैमोफ्लाज्‍ड थी। लेकिन रात के टाइम दिखने की वजह से इस एसयूवी की टेल लैंप्‍स की डिटेल सामने आई है। टेस्‍ट व्‍हीकल के हिसाब से इसकी नई जेनरेशन में लाइट्स को पूरी तरह से बदला गया है। साथ में नए बॉडी पैनल्‍स, नए डिजाइन वाले दरवाजों की भी डिटेल मिली है। एसयूवी के फ्रंट में स्प्लिट LED हेडलैंप, ज्‍यादा एंगुलर सिग्‍नेचर वाले LED टेल लैंप, नए ORVM और अलॉय व्‍हील भी इसमें मिल सकते हैं।

बदल जाएगा प्‍लेटफॉर्म

किआ अपनी इस एसयूवी की नई जेनरेशन को नए प्‍लेटफॉर्म के साथ लाएगी। अभी इस प्‍लेटफॉर्म पर किआ की ओर से Kia Syros को भी लाया जाता है। यह K1 प्‍लेटफॉर्म होगा, जिस वजह से किआ सोनेट की नई जेनरेशन मौजूदा जेनरेशन से ज्‍यादा बड़ी होगी। जिससे एसयूवी की रियर सीट पर ज्‍यादा जगह मिल पाएगी।

मिलेंगे ये Features

नई जेनरेशन किआ सोनेट में मेकर नया 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले देगी। साथ में 12.3 इंच का ही इंफोटनेमेंट सिस्‍टम भी मिलेगा। जिसमें वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, वायरलेस चार्जर, नेविगेशन सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS जैसे फीचर्स के साथ पैनोरमिक सनरूफ और नया इंटीरियर मिलेगा।

कितना ताकतवर Engine

किआ की नई जेनरेशन सोनेट को उन इंजन के साथ ही ऑफर किया जाएगा, जो अभी वाली जेनरेशन में भी दिए जाते हैं। जिसमें 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजन इंजन के ऑप्‍शन होंगे। इसमें 6 स्‍पीड मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन भी मिलेंगे। साथ में इस एसयूवी को नए इंजन के तौर पर हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी भी दी जा सकती है।

कब होगी लॉन्‍च?

मेकर ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह कब इस एसयूवी को लॉन्‍च करेगी। लेकिन माना जा रहा है कि इस एसयूवी की नई जेनरेशन को किआ की ओर से Bharat Mobility 2027 में शोकेस किया जा सकता है। जिसके कुछ टाइम के बाद नए फाइनेंशियल ईयर में इस एसयूवी को ऑफिशियली लॉन्‍च किया जाएगा।

किनसे होगा मुकाबला

इंडियन मार्केट में किआ सोनेट को सब 4 मीटर या कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसकी नई जेनरेशन को भी Maruti Brezza, Maruti Fronx, Kia Syros, Hyundai Venue, Skoda Kylaq, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon जैसी एसयूवी से ही मुकाबला करना होगा।

यह भी पढ़ें- Kia Sorento: Launch होते ही पहले महीने बेचीं 1739 यूनिट्स; जानिए फीचर्स और Price!

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।