खबर की मुख्य बातें
| Oppo ने चीन में अपनी नई Reno 17 सीरीज पेश की है। | |
| इस सीरीज में Reno 17 और Reno 17 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं | |
| इननमें 120Hz डिस्प्ले, 120fps गेमिंग सपोर्ट और 50MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। |
स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Oppo ने नई Reno 17 सीरीज से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Oppo Reno 17 और Oppo Reno 17 Pro को चीन में लॉन्च किया है। दोनों डिवाइस में बेहतर गेमिंग अनुभव और नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए अलग-अलग चिपसेट दिए गए हैं।
खास बात यह है कि ये स्मार्टफोन 120fps गेमिंग को सपोर्ट करते हैं। Reno 17 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जबकि Pro मॉडल को MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट के साथ पेश किया गया है। दोनों स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर काम करते हैं।
Oppo Reno 17 Pro और Reno 17 की कीमत क्या है?
Oppo ने अपनी नई सीरीज को कई RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में बाजार में उतारा है। दोनों स्मार्टफोन की कीमत इस प्रकार है:-
Oppo Reno 17 Pro की कीमत
– 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: CNY 4,199 (करीब 59,100 रुपये)
– 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: CNY 4,599 (करीब 64,700 रुपये)
– 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: CNY 4,899 (करीब 67,500 रुपये)
Oppo Reno 17 की कीमत
– 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: CNY 3,599 (करीब 50,600 रुपये)
– 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: CNY 3,799 (करीब 53,500 रुपये)
– 12GB RAM + 512GB स्टोरेज: CNY 3,999 (करीब 56,300 रुपये)
– 12GB RAM + 1TB स्टोरेज: CNY 4,899 (करीब 69,000 रुपये)
कलर ऑप्शन की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Cocoa Brown, Encounter Cat, Ice Moon White, Snow White और Starlight Pink कलर में उपलब्ध होंगे।
Oppo Reno 17 सीरीज के डिस्प्ले फीचर्स
डिस्प्ले के मामले में दोनों स्मार्टफोन में AMOLED पैनल दिया गया है। Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच की फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसका रेजोल्यूशन 2,640 x 1,216 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 460ppi है।
वहीं, Oppo Reno 17 में 6.56 इंच की फ्लेक्सिबल AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2,624 x 1,208 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 440ppi है। दोनों फोन की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर की जानकारी
परफॉर्मेंस के लिए Oppo Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 Super SoC लगाया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM G720 MC8 GPU मिलता है। दूसरी तरफ, Reno 17 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ Adreno 722 GPU दिया गया है।
दोनों स्मार्टफोन Android 17 आधारित ColorOS 17 पर चलते हैं। कंपनी इन डिवाइस के लिए 6 साल तक अपडेट देने का दावा कर रही है। इसके अलावा दोनों मॉडल में 120fps गेमिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
कैमरा सेटअप में मिलता है 200MP तक का सेंसर
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Oppo Reno 17 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। फोन के टेलीफोटो कैमरे में 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
वहीं, स्टैंडर्ड Oppo Reno 17 में भी तीन रियर कैमरे मिलते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इस मॉडल में भी 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स
बैटरी के मामले में दोनों स्मार्टफोन में बड़ी क्षमता दी गई है। Oppo Reno 17 Pro में 7,250mAh की बैटरी मिलती है, जबकि स्टैंडर्ड Reno 17 को 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों डिवाइस 80W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए Reno 17 सीरीज में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें
Xiaomi 18 Pro सीरीज की ग्लोबल लॉन्चिंग कल: मिलेगा 200MP कैमरा और खास रियर डिस्प्ले, जानें कीमत और फीचर्स
नया फोन खरीदना है?: 20 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये 5 धांसू 5G स्मार्टफोन, देखें कीमत और फीचर्स
Infinix Xpad 30: 11 इंच डिस्प्ले और 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स
Vivo X500 Series: भारत में जल्द होगी एंट्री, 2.30 लाख रुपये तक जा सकती है कीमत, जानें तीनों मॉडल के फीचर्स











Leave a Reply