Vivo V80 FE: 7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा वीवो का नया फोन, जानें फीचर्स-कीमत

Vivo V80 FE
Vivo V80 FE PC- Vivo India

खबर की मुख्‍य बातें

नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V80 FE लाने की तैयारी में कंपनी।
सोशल मीडिया X पर पोस्ट के जरिए ग्लोबल लॉन्चिंग का संकेत दिया।
50MP के दो रियर कैमरे मिल सकते हैं।

Vivo V80 FE: स्मार्टफोन खरीदते समय अब लोग सिर्फ प्रोसेसर और डिस्प्ले ही नहीं देखते, बल्कि कैमरा और बैटरी भी उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं। यही वजह है कि कंपनियां अपने नए फोन में इन फीचर्स पर खास ध्यान दे रही हैं। इसी कड़ी में Vivo अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V80 FE लाने की तैयारी कर रही है।

कंपनी ने इस फोन का टीजर जारी कर दिया है। इससे इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख खूबियों की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी लॉन्च की तारीख और उन देशों के नामों का खुलासा नहीं हुआ है, जहां इसे उपलब्ध कराया जाएगा।

दो रंगों में आएगा Vivo V80 FE

वीवो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए Vivo V80 FE की ग्लोबल लॉन्चिंग का संकेत दिया है। टीजर में फोन को Sparkling Gold कलर में दिखाया गया है। इसके अलावा यह Chill Green कलर में भी उपलब्ध हो सकता है।

डिजाइन की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में फ्लैट पैनल दिया गया है। वहीं, इसका कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टल डिजाइन में नजर आता है।

इस स्मार्टफोन को Vivo Philippines की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। यहां सामने आई जानकारी के मुताबिक, फोन में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Vivo V80 FE के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 6.59 इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। बेहतर विजिबिलिटी के लिए डिस्प्ले में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की जानकारी सामने आई है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है।

50MP के दो रियर कैमरे मिलेंगे

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Vivo V80 FE में Zeiss ट्यून्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी सामने आई है।

7,000mAh की बड़ी बैटरी और 90W चार्जिंग

बैटरी इस स्मार्टफोन की सबसे खास खूबियों में से एक हो सकती है। इसमें 7,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। कंपनी की लिस्टिंग से सामने आई जानकारी के अनुसार, फोन एक बार चार्ज होने पर 38 घंटे तक का टॉकटाइम दे सकता है।

चार्जिंग के लिए इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।

फिलहाल कंपनी ने फोन की कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में इसकी बिक्री और कीमत से जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें- Oppo Reno 17 सीरीज लॉन्च: 200MP कैमरा और 8000mAh तक की बैटरी से लैस नए स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स