Mini Cooper SE: नए Paul Smith Edition की प्री-बुकिंग हुई शुरू; पूरे भारत के सिर्फ 17 शहरों में ही मिलेगी यह धांसू कार

Mini cooper se
Mini cooper se PC- Mini India

खबर की मुख्‍य बातें

Mini Cooper SE को मिलेगा नया एडिशन।
Paul Smith एडिशन के साथ होगी ऑफर।
फिलहाल प्री लॉन्‍च बुकिंग को शुरू किया।

Mini Cooper SE के नए Paul Smith Edition के लिए प्री लॉन्‍च बुकिंग शुरू हो गई हैं। कंपनी इसे किन शहरों में ऑफर करेगी। कब तक इसे लॉन्‍च किया जाएगा। इस एडिशन की क्‍या खूबियां हो सकती हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mini Cooper SE के नए एडिशन की बुकिंग शुरू

मिनी कूपर ने अपनी इलेक्‍ट्रिक एसई के नए एडिशन को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने की तैयारी कर ली है। मेकर ने इस कार के Paul Smith Edition के लॉन्‍च से पहले ही बुकिंग को शुरू कर दिया है।

Mini cooper se (1)
Mini cooper se
PC- Mini India

क्‍या है खूबी

मिनी कूपर एसई के पॉल स्मिथ एडिशन को ब्रिटिश डिजाइनर की सिग्‍नेचर स्‍टाइलिंग के साथ ऑफर किया जाएगा। जो क्‍लासिक विद अ ट्विस्‍ट की फिलॉसाफी पर बेस्‍ड होगी। इस एडिशन में 20 से ज्‍यादा एक्‍सक्‍लूसिव एलीमेंट्स होंगे और इसे 3 वेरिएंट्स Mini Cooper S, Mini Cooper SE और Mini Convertible में ऑफर किया जाएगा।

कहां होगी बुकिंग

मिनी कूपर एसई के पॉल स्मिथ एडिशन के लिए ऑनलाइन या डीलरशिप पर जाने के बाद प्री लॉन्‍च बुक करवाई जा सकती है। इसे इंडिया में 27 November को ही लॉन्‍च करने की तैयारी भी की जा रही है।

कितनी मिलेगी Range

मेकर इस कार को 54.2 KWh की बैटरी देती है। जो इसको 402 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसके साथ ही जो मोटर दी गई है उससे 218 हॉर्स पावर और 330 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इसे 6.7 सेकंड में ही 0-100 KMPH की टॉप स्‍पीड से चलाया जा सकता है। इसकी बैटरी को 10 से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 30 मिनट लगते हैं।

कहां मिलेगी कार 

मिनी कूपर की कारों को इंंडिया में 17 शहरों में 18 सेल्स टचपॉइंट्स पर खरी दा जा सकता है। जो दिल्ली NCR, मुंबई और नवी मुंबई, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु, पुणे, कोच्चि, अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, गुवाहाटी और रांची, सूरत और जयपुर और जोधपुर में हैं। MINI सर्विस बड़े BMW Group India आफ्टरसेल्स नेटवर्क के साथ इंटीग्रेटेड है और 36 शहरों में 51 टचपॉइंट पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- 242 KMPH की तूफानी स्पीड के साथ लॉन्च हुई Mini Cooper Oxford Edition; जानिए क्या रखी गई है Price!

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।