खबर की मुख्य बातें
| Mahindra XEV 9S का हुआ क्रैश टेस्ट। | |
| BNCAP ने जुलाई में किया क्रैश टेस्ट। | |
| क्रैश टेस्ट के बाद मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग। |
Mahindra XEV 9S का BNCAP ने हाल में ही Crash Test किया है। इसके बाद इस 7 सीटर Electric SUV को कितनी रेटिंग मिली है। एडल्ट्स के साथ बच्चों के लिए यह कितनी सेफ है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mahindra XEV 9S का हुआ Crash Test
BNCAP ने हाल में ही Mahindra XEV 9S का क्रैश टेस्ट किया है। टेस्ट के बाद इसके नतीजों को भी जारी कर दिया गया है। भारत एनसीएपी ने इस एसयूवी के 79 KWh वाले Pack2 Above 6 सीटर और Pack 3 Above 7 Seater वेरिएंट्स पर यह टेस्ट किया है।

PC- BNCAP
कितनी मिली रेटिंग
भारत एनसीएपी ने क्रैश टेस्ट के बाद इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को सेफ्टी के लिए पूरे 5 स्टार दिए हैं। यह रेटिंग इसको एडल्ट्स और बच्चों दोनों के लिए दी गई है। एडल्ट्स के लिए इस एसयूवी को 32 में से 31.15 और बच्चों को 49 में से 45 का स्कोर मिला है।
किस टेस्ट में कितना स्कोर
महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को एडल्ट्स के लिए 32 में से 31.15 का स्कोर मिला है। जिसमें फ्रंटल ऑफसेट बेरियर टेस्ट में 16 में से 15.15 और साइड मूवेबल बेरियर टेस्ट में 16 में से 16 नंबर मिले हैं।
बच्चों के लिए किए गए टेस्ट में इसे डायनेमिक स्कोर के पूरे 24, सीआरएस इंस्टालेशन के लिए पूरे 12 और व्हीकल असेसमेंट के लिए 13 में से 9 नंबर दिए गए हैं।
कब हुआ टेस्ट
BNACP ने इस एसयूवी का क्रैश टेस्ट July 2026 में किया था, लेकिन अब इसकी रेटिंग को रिवील किया गया है। यह रेटिंग इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स पर मान्य होगी। जिसमें Pack One से लेकर Pack 3 तक सभी वेरिएंट्स शामिल हैं।
कितने हैं बैटरी ऑप्शन
इस एसयूवी में मेकर ने 59, 70 और 79 kWh की बैटरी के ऑप्शन दिए हैं। साथ में जो मोटर दी है उससे 180 किलोवाट पावर के साथ 380 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इससे यह एसयूवी सिर्फ 7 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड भी 202 किलोमीटर है।
कैसे हैं Features
एसयूवी में बॉस मोड, वेंटिलेटिड सीट्स, रियर विंडो सनशेड, वायरलेस फोन चार्जर, 7 एयरबैग, Level-2 ADAS, ड्राइवर ड्रॉजिनेस डिस्टेक्शन, 360 डिग्री व्यू, 140 से ज्यादा कनेक्टिड फीचर्स, डिजिटल और एनएफसी कार्ड एंट्री, 205 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, विजन एक्स, ऑटो पार्क असिस्ट, ड्राइविंग मोड्स, 10 मीटर टर्निंग रेडियस, 6वे पावर्ड मेमोरी सीट, स्मार्ट क्लाइमेट कंट्रोल, हरमन के 16 स्पीकर वाला ऑडियो, 5जी कनेक्टिविटी, ट्रिपल स्क्रीन ले-आउट जैसे शानदार फीचर्स दिए हैं।
कितनी है Price
इंडियन मार्केट में इस एसयूवी की एक्स शोरूम प्राइज 20.65 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 30.15 लाख रुपये तक जाती है।
किनसे है मुकाबला
मार्केट में इस एसयूवी को 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जा रहा है। इस सेगमेंट में इसको सीधे तौर पर MG Hector Tomahawk EV से चुनौती मिलती है। लेकिन इसको Kia Carens Clavis EV से भी मुकाबला करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- Top EV Car Brands: जनवरी से अक्टूबर के बीच Tata, Mahindra और JSW MG में छिड़ी नंबर-2 की जंग; जानिए Top 5 में किसने जमाया कब्ज़ा?
ये भी पढ़ें
Mini Cooper SE: नए Paul Smith Edition की प्री-बुकिंग हुई शुरू; पूरे भारत के सिर्फ 17 शहरों में ही मिलेगी यह धांसू कार
Bajaj Pulsar 180: बजाज ने फिर से बंद कर दी अपनी यह आइकॉनिक Pulsar; स्टॉक खत्म होने से पहले घर लाने का आखिरी मौका
CNG Price Hike: मुंबई में सीएनजी भरवाना हुआ महंगा, 1.50 रुपये बढ़ गई कीमत, क्या है नया रेट
Kia Sorento: 7-सीटर SUV को खरीदने के लिए टूट पड़े लोग! महज 2 महीने में बिकीं 4,500 से ज्यादा गाड़ियां












Leave a Reply