2026Bajaj Pulsar NS 200 Launch हो गई है। इसमें कौन से नए Features दिए हैं। कितना ताकतवर Engine दिया है। क्या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
2026 Bajaj Pulsar NS 200 Launch हुई
बजाज ने 2026 पल्सर एनएस 200 को लॉन्च कर दिया है। मेकर ने इस बाइक से पहले Bajaj Pulsar 250 NS को भी लॉन्च किया है। अब नई पल्सर एनएस 200 को ज्यादा पावर और नए फीचर्स भी दिए गए हैं।

PC- Bajaj Auto
कैसे हैं Features
मेकर ने इस बाइक में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी टेक्नोलॉजी, राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर और 5 इंच का नया TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दे दिया है। इसके साथ बाइक में अब ज्यादा बड़े 37 एमएम यूएसडी फॉर्क्स भी दिए हैं। अब बाइक में 130/70R-17 प्रोफाइल का रियर रेडियल टायर भी दिया है। इंस्ट्रूमेंट कंसोल में Google Map मिररिंग भी कर दी है। बाइक को अब टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, हैजर्ड स्विच और पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स को भी दिया गया है।
कितना ताकतवर Engine
बाइक में 199.5 सीसी का सिंगल सिलेंडर, 4 वॉल्व, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन से बाइक को 25.5 पीएस पावर मिलेगी जो पुराने वर्जन के मुकाबले 1 पीएस ज्यादा है।
कितनी लंबी-चौड़ी है बाइक
मेकर ने इस बाइक को 2017 एमएम लंबा, 804 एमएम चौड़ा, 1075 एमएम ऊंचा बनाया है। इसका व्हीलबेस 1363 एमएम और 168 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस को दिया है। बाइक का कर्ब वेट 158 किलोग्राम है और 12 लीटर का पेट्रोल टैंक इस बाइक में दिया है।
डेफिनेशन को बदला
बजाज ऑटो लिमिटेड के टू-व्हीलर बिज़नेस यूनिट के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर,सारंग कनाडे ने कहा, “ पल्सर के लिए, परफ़ॉर्मेंस हमेशा पावर पर आधारित रही है। हमारा मानना है कि इसे इस बात से भी डिफाइन किया जाना चाहिए कि एक राइडर उस पावर का इस्तेमाल कितने कॉन्फिडेंस और आसानी से कर सकता है। NS200 के साथ, हम बदलती राइडिंग ज़रूरतों को पूरा करने और NS के परफ़ॉर्मेंस-लेड कैरेक्टर के प्रति सच्चे रहते हुए, राइडिंग एक्सपीरियंस में ज़्यादा अडैप्टेबिलिटी लाने के लिए इस डेफ़िनिशन को बदल रहे हैं। ”
कितनी रखी Price
बजाज ने 2026 पल्सर एनएस 200 की एक्स शोरूम प्राइज को 1.60 लाख रुपये रखा है।
यह भी पढ़ें- Bajaj Pulsar N250SS Launched: Google Mirroring और TFT कलर्ड डिस्प्ले के साथ आई बाइक; कैसा है इंजन और कितनी है Price!
ये भी पढ़ें
Compact SUVs: Tata Punch का जलवा बरकरार, FY 27 के H1 में Top-5 गाड़ियों ने कैसा किया प्रदर्शन
Tsuyo: EV कंपनी ने LvKON के साथ मिलाया हाथ; जानिए अब पावरट्रेन सेक्टर में क्या होगा नया?
Maruti Suzuki VICTORIS AURUM Edition: 1 साल का जश्न मनाने आया नया एडिशन, जानिए इस किट में क्या-क्या है खास?
BYD के प्रीमियम ब्रांड Denza के इंडिया डेब्यू की डेट हुई कंफर्म; अगले महीने होगी धमाकेदार एंट्री!













Leave a Reply