HomeAutomobilesBMW 7 Series का हुआ ग्लोबल डेब्यू, शानदार डिजाइन और रफ़्तार का...

BMW 7 Series का हुआ ग्लोबल डेब्यू, शानदार डिजाइन और रफ़्तार का है संगम

2026 BMW 7 Series का Global Debut हो गया है। मेकर ने इसमें क्‍या चेंज किए हैं। कब इंडिया में इसे Launch किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 BMW 7 Series का Global Debut हो चुका है। मेकर ने इस लग्‍जरी कार में कौन से चेंज किए हैं। कब इंडिया में इसे Launch किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ गई 2026 BMW 7 Series

बीएमडब्‍ल्‍यू ने ग्‍लोबल मार्केट के लिए नई 7 सीरीज को पेश कर दिया है। मेकर ने इस कार के 2026 एडिशन में कई बड़े चेंज किए हैं, जिसके बाद यह काफी ज्‍यादा शानदार लुक्‍स और फीचर्स के साथ आने वाली कार बन गई है।

क्‍या हुए चेंज

मेकर ने इस कार में नई BMW किडनी आइकॉनिक ग्लो और न्यूनतम क्रिस्टल हेडलाइट्स कार के साथ अपडेट किया है। इसके साथ में इस कार को नए डिजाइन वाले लाइटिंग एलीमेंट्स दिए गए हैं। इसमें M Sport पैकेज को भी चुना जा सकता है। कार में नया पैनोरमिक आईड्राइव सिस्‍टम, नया पैसेंजर डिस्‍प्‍ले भी शामिल किया गया है। रियर सीट पर 8K स्‍ट्रीमिंग वाली स्‍क्रीन, डॉल्‍बी एटमॉस, बॉवर्स एंड विल्‍किंस ऑडियो सिस्‍टम, 4जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक ग्‍लास रूफ, एंबिएंट लाइट, एग्‍जीक्‍यूटिव लाउंज के साथ कई कस्‍टमाइजेशन ऑप्‍शंस भी दिए हैं।

मिल रहे कई इंजन ऑप्‍शन

इस कार में मेकर कई इंजन ऑप्‍शन भी दे रही है, जिसमें माइल्‍ड हाइब्रिड पेट्रोल, डीजल इंजन, प्‍लग इन हाइब्रिड और इलेक्‍ट्रिक के ऑप्‍शंस शामिल किए गए हैं।

इसके इलेक्‍ट्रिक वर्जन को 720 KM से ज्‍यादा की WLTP रेंज दी गई है।

जर्मनी में बनेगी

इस कार को जर्मनी के डिंगोल्फिंग प्‍लांट में ही बनाया जाएगा और ग्‍लोबल लेवल पर July 2026 से इसकी सेल भी शुरू हो जाएगी। जिसके बाद इंडिया में भी इसे इस साल के आखिर या अगले साल होने वाले Bharat Mobility 2027 में लॉन्‍च किया जा सकता है।

क्‍या होगी Price

इस कार की मौजूदा जेनरेशन को इंडियन मार्केट में 1.83 करोड़ रुपये के आस पास की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। लेकिन नई जेनरेशन को जब इंडिया में ऑफर किया जाएगा तो इसकी प्राइज 1.90 करोड़ रुपये के आस पास से शुरू हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular