HomeAutomobilesBMW F 450 GS Launch हुई, धमाकेदार Features और Engine के लिए...

BMW F 450 GS Launch हुई, धमाकेदार Features और Engine के लिए सिर्फ इतनी Price

BMW F 450 GS Launch हो गई है। इस बाइक को कितने ताकतवर Engine के साथ कैसे Features दिए हैं। किस Price पर इसे ऑफर किया जा रहा है। रिपोर्ट में पढ़ें।

BMW F 450 GS Launch हो चुकी है। इस बाइक को 2026 में कितने ताकतवर Engine के साथ लॉन्‍च किया है। इसमें कैसे Features दिए हैं। किस Price पर इसे ऑफर किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

BMW F 450 GS Launch
BMW F 450 GS Launch
PC-BMW Motorrad

BMW F 450 GS Launch हुई

बीएमडब्‍ल्‍यू ने इंडियन मार्केट में आखिरकार अपनी एडवेंचर बाइक एफ 450 जीएस को लॉन्‍च कर ही दिया है। इस बाइक का इंतजार काफी लंबे समय से किया जा रहा है।

ये हैं खूबियां

मेकर ने इस बाइक को X शेप की LED लाइट, स्प्लिट सीट, 14 लीटर पेट्रोल टैंक, 17 और 19 इंच एल्‍यूमिनियम अलॉय व्‍हील्‍स, ब्रेम्‍बो ब्रेक्‍स, दोनों टायर पर डिस्‍क ब्रेक, फ्रंट में यूएसडी फॉर्क और रियर में मोनोशॉक सस्‍पेंशन, गोल्‍ड फिनिश हैंडल बार, शिफ्ट असिस्‍ट प्रो, ईजी राइड क्‍लच, राइडिंग के लिए 4 मोड्स, व्‍हील कंट्रोल, रियर व्‍हील ABS, DTC, कस्‍टमाइज्‍ड थ्रॉटल रिस्‍पांस, 6.5 इंच TFT डिस्‍प्‍ले, हैंडल बार पर मल्‍टी कंट्रोलर, टाइप सी यूएसबी के साथ कई और फीचर्स भी दिए हैं।

BMW F 450 GS Launch
BMW F 450 GS Launch
PC-BMW Motorrad

मिलता है ताकतवर इंजन

इस बाइक में 420 सीसी का 2 सिलेंडर इंजन दिया है, जो 48 हॉर्स पावर और 43 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसके साथ 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया है। इंजन से बाइक को 165 KMPH की Top Speed के साथ चलाया जा सकेगा।

नई पीढ़ी के लिए बनाई नई बाइक

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि नई बीएमडब्ल्यू एफ 450 जीएस साहसिक राइडर्स की एक नई पीढ़ी के लिए बनाई गई है, जो जीएस की विरासत में एक नया अध्याय शुरू करती है। भारत की विविध सड़कों और राइडिंग स्थितियों को ध्यान में रखते हुए, यह प्रीमियम पेशकश प्रतिष्ठित जीएस डिजाइन, उत्कृष्ट प्रदर्शन और उन्नत राइडर तकनीकों को मिलाकर शहर की सड़कों, राजमार्गों और खुले रास्तों पर आत्मविश्वास के साथ राइडिंग का अनुभव प्रदान करती है। हमारा लक्ष्य और भी अधिक राइडर्स को रोमांच के रोमांच को अपनाने और भारत की लगातार विकसित हो रही मोटरसाइकिल संस्कृति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है।

कितनी है Price

मेकर ने इस बाइक को 3 वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया है। जिसमें से बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 4.70 लाख रुपये, मिड वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 4.90 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 5.30 लाख रुपये रखी गई है।

BMW F 450 GS Launch
BMW F 450 GS Launch
PC-BMW Motorrad

होगा इनसे मुकाबला

BMW F 450 GS को मार्केट में KTM 390 Adventure, Royal Enfield Himalayan 450 के साथ मुकाबला करना होगा।

यह भी पढ़ें- BMW 7 Series का हुआ ग्लोबल डेब्यू, शानदार डिजाइन और रफ़्तार का है संगम

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular