HomeAutomobilesMaruti Brezza Facelift इस तारीख को भारत में हो रही है Launch,...

Maruti Brezza Facelift इस तारीख को भारत में हो रही है Launch, Showroom जाने से पहले स्टोरी जरूर पढ़ें!

Maruti Brezza Facelift को इंडिया में कब Launch किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिल गई है। किस महीने में कब इस एसयूवी को लाया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Brezza Facelift को इंडियन मार्केट में कब Launch किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिल गई है। किस महीने के किस हफ्ते में इस एसयूवी को लाया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Brezza Facelift Launch की डिटेल मिली

मारुति की सब 4 मीटर एसयूवी ब्रेजा के फेसलिफ्ट के लॉन्‍च की खबरें काफी समय से सामने आ रही थीं। लेकिन अब इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में कब लॉन्‍च किया जाएगा, इसकी पुख्‍ता जानकारी सामने आ चुकी है।

कब हो रही लॉन्‍च

मेकर ने ऑफिशियली तो अभी अनाउंस नहीं किया है, लेकिन इस एसयूवी को July 2026 के दूसरे हफ्ते में लॉन्‍च करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी दौरान मेकर मीडिया ड्राइव भी करवा रही है।

क्‍या होंगे चेंज

मारुति की इस सबसे ज्‍यादा खरीदी जाने वाली एसयूवी में सबसे बड़ा चेंज इसके इंजन और सीएनजी टेक्‍नोलॉजी में देखने को मिलेगा। इस एसयूवी को कुछ नए फीचर्स के साथ भी ऑफर करने की तैयारी है।

इंजन में क्‍या होगा बदलाव

मारुति अपनी इस एसयूवी को अभी तक सिर्फ 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ ही ऑफर करती रही है। लेकिन इसके फेसलिफ्ट को 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। साथ में इसको 6 स्‍पीड मैनुअल और AT के साथ भी ऑफर करने की तैयारी हो रही है।

सीएनजी टेक्‍नोलॉजी में क्‍या बदलेगा

पेट्रोल के साथ ही इसे सीएनजी में भी लाया जाता है, जिसमें एक ही सिलेंडर को बूट स्‍पेस में दिया जाता है। इस वजह से इसमें सामान रखने की ज्‍यादा जगह नहीं मिल पाती है। फेसलिफ्ट वर्जन में Maruti Victoris की तरह अंडरबॉडी सीएनजी टैंक मिलेगा। जिसमें 2 सीएनजी सिलेंडर होंगे। इससे बूट स्‍पेस में सामान रखने में परेशानी नहीं आएगी।

क्‍या हो सकती है Price

मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट अभी तक अपने इंजन की वजह से अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा टैक्‍स वाली एसयूवी है। लेकिन अब जब इसमें छोटा इंजन दिया जाएगा तो इस पर लगने वाले टैक्‍स को भी कम कर दिया जाएगा। इस वजह से इसकी प्राइज में ज्‍यादा फर्क नहीं आएगा। ऐसा भी हो सकता है कि इसकी अभी वाली एक्‍स शोरूम प्राइज जो 8.25 लाख रुपये से शुरू होती है, उसी प्राइज पर इसे इंट्रोडक्‍ट्री की तरह ऑफर किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular