Harley Davidson की सबसे सस्ती बाइक आने को तैयार, प्रीमियम ब्रैंड अब आम लोगों की पहुंच में

Harely Davidson Bike
Harely Davidson Bike PC-Harley

Harley Davidson affordable bike: पूरी दुनिया में क्रूजर बाइक के सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मेकर हार्ले डेविडसन अब जल्‍द ही आम लोगों की पहुंच में होगा। मेकर जल्‍द ही ग्‍लोबल लेवल पर नई किफायती बाइक (Affordable Harley) का डेब्‍यू करवाने की तैयारी में है। इस बाइक का डेब्‍यू कब तक होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Harley Davidson लाएगी बाइक

हार्ले डेविडसन जल्‍द ही किफायती सेगमेंट में नई बाइक को लाने की तैयारी में है। इसकी पुष्टि मेकर की ओर से सार्वजनिक तौर पर कर दी गई है।

सीईओ ने की पुष्टि

हार्ले डेविडसन बाइक के सीईओ ने हाल में ही इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही कुछ जानकारी भी सार्वजनिक कर दी है। इस बाइक को सबसे पहले अमेरिका और कुछ खास बाजारों में भी ऑफर किया जाएगा।

2025 EICMA में होगी पेश

हार्ले की नई बाइक स्प्रिंट को 2021 से बनाने की कोशिश की जा रही है। अब इसे 2025 EICMA में पहली बार शोकेस किया जा सकता है। जिसके कुछ टाइम बाद 2026 में इसे कई देशों में लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

क्‍या हो सकती है प्राइज

मेकर्स ने बाइक के प्राइज पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्ले की सबसे सस्‍ती बाइक की प्राइज 6 हजार अमेरिकन डॉलर तक हो सकती है। जो इंडिया में 5.23 लाख रुपये तक हो सकती है।

इंडिया में सफल नहीं हुई थी Street 750

इंडियन मार्केट में खास तौर पर बनाई गई सस्‍ती बाइक Harley Davidson Street 750 को काफी उम्‍मीदों के साथ लॉन्‍च किया गया था। लेकिन इसने उम्‍मीद के मुताबिक ज्‍यादा अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन फिर भी स्‍ट्रीट 750 हार्ले डेविडसन के सबसे ज्‍यादा बिकने वाले मॉडल्‍स में टॉप पर था।