Honda Rebel 500: Royal Enfield और Kawasaki की नींद उड़ाने आ गई नई 500cc क्रूजर बाइक! कितना ताकतवर है Engine और कितनी है Price?

honda rebel 500
honda rebel 500 PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

Honda Rebel 500 हुई इंडिया में लॉन्‍च।
कंपनी ने July 2026 की थी शाेकेस।
4.50 लाख रुपये से शुरू हुई प्राइज।

Honda Rebel 500 बाइक को इंडिया में Launch कर दिया गया है। इसमें कैसे Features दिए हैं। इसकी क्‍या Price रखी है। कब से इसकी डिलीवरी मिलेगी। कैसे Royal Enfield और Kawasaki को इससे टेंशन होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

honda rebel 500 (1)
honda rebel 500
PC- autotechbiz.in

Honda Rebel 500 Launch हुई

इंडियन मार्केट में होंडा ने अपनी सबसे नई बाइक के तौर पर होंडा रेबेल 500 को लॉन्‍च कर दिया है। इस बाइक को इंडिया में पहली बार July 2026 में हुए एक इवेंट में होंडा की ओर से दिखाया गया था।

कितना ताकतवर Engine

कंपनी ने इस बाइक को 500 सीसी क्रूजर बाइक सेगमेंट में ऑफर किया है। इसमें 471 सीसी का लिक्‍विड कूल्‍ड पैरलल ट्विन सिलेंडर इंजन दिया है। जो इस बाइक को 46 हॉर्स पावर के साथ 43.3 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस बाइक को 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स के साथ लाया गया है। इसकी Top Speed 153 KMPH तक है। बाइक में 11.2 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है।

कैसे हैं Features

होंडा की रेबेल 500 बाइक में कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें स्‍टैंडर्ड और E-Clutch वेरिएंट्स को दिया गया है। साथ में LED प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, होंडा रोडसिंक, TFT LCD डिजिटल डिस्‍प्‍ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन सिस्‍टम, ड्यूल चैनल एबीएस, फ्रंट और रियर डिस्‍क ब्रेक, होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल जैसे फीचर्स को दिया गया है। होंडा रेबेल 500 की सीट हाइट 690 एमएम है, इसका व्‍हीलबेस 1490 एमएम, कर्ब वेट 191 किलोग्राम, ग्राउंड क्लियरेंस 125 एमएम है।

कितनी है Price

इंडिया में इस बाइक की एक्‍स शोरूम प्राइज 4.50 लाख रुपये बेंगलुरू से शुरू हो रही है। यह प्राइज इस बाइक के स्‍टैंडर्ड वेरिएंट का है। इसके E-Clutch वेरिएंट को 4.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च कर दिया गया है। इसके लिए बुकिंग को भी शुरू किया गया है। बाइक को 5 हजार रुपये में ऑनलाइन Bigwing के जरिए बुक करवाया जा सकता है। साथ ही इसकी डिलीवरी को भी शुरू कर दिया गया है। बाइक को सिर्फ Matte Gunpowder Black Metallic कलर ऑप्‍शन में ऑफर किया गया है।

किनसे होगा मुकाबला

इंडियन मार्केट में होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया (HMSI) ने इस बाइक को 500 सीसी सेगमेंट में क्रूजर बाइक की तरह ऑफर किया है। इस बाइक को सीधे तौर पर Royal Enfield, Kawasaki, Harley Davidson, Hero Motocorp, Benelli जैसी कंपनियों की बाइक्‍स के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- Honda ADV 160 मैक्‍सी स्‍कूटर का Price आ गया, अब होगी Yamaha Aerox को टेंशन

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।