खबर की मुख्य बातें
| JSW Jetour T2 का होगा डेब्यू। | |
| 4 December को इंडिया आएगी। | |
| फिलहाल चल रही है टेस्टिंग। |
JSW Jetour T2 के इंडिया में ऑफिशियली डेब्यू से पहले इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्ट करते हुए दिखी यूनिट की क्या डिटेल मिली है। मेकर कब तक अपनी एसयूवी को इंडिया में ऑफर करने वाली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
JSW Jetour T2 की हो रही टेस्टिंग
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि जेएसडब्ल्यू अपनी एसयूवी के डेब्यू से पहले उसकी टेस्टिंग इंडियन कंडीशंस पर कर रही है। इसी टेस्टिंग के टाइम एसयूवी को हाल में देखा गया है। जो Jetour T2 पर बेस्ड होगी।
कैसा है इंटीरियर
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एसयूवी का इंटीरियर ड्यूल टोन थीम पर होगा। जिसमें ब्लैक कलर का भी यूज होगा। साथ में मल्टीफंक्शनल 3 स्पोक स्टेयरिंग व्हील, रेक्टैंगुलर एसी वेंट्स, छोटा गियर शिफ्टर, रोटरी डायल बटन, ए पिलर पर ग्रैब हैंडल, वायरलेस चार्जर और वेंटिलेटिड सीट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
कैसा है एक्सटीरियर
मेकर ने इस एसयूवी के डिजाइन को काफी ज्यादा बॉक्सी रखा है। जिसमें LED DRLs, LED हेडलैंप, वर्टिकल LED टेल लैंप, शॉर्क फिन एंटीना, रूफ रेल, पैनोरमिक सनरूफ, साइड स्टेप्स, सामने की ओर ब्रॉन्ड की बैजिंग, रियर में स्टेपनी जैसी खूबियों को दिया जाएगा।
कितना दमदार इंजन
जेएसडब्ल्यू मोटर इंडिया इस एसयूवी को प्लग इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लाएगी। जिसमें 1.5 लीटर का डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। जिसके साथ में 2 इलेक्ट्रिक मोटर भी होंगी। इससे एसयूवी को 360 हॉर्स पावर और 610 न्यूटन मीटर का कंबाइंड आऊटपुट मिलेगा। साथ में 3 स्पीड डेडिकेटिड हाइब्रिड ट्रांसमिशन भी मिलेगा। इसमें जो बैटरी होगी वह 18.4 KWh की होगी जिससे 90 किलोमीटर तक की NEDC रेंज मिल पाएगी। जिसके बाद यह एसयूवी टोटल 1 हजार किलोमीटर तक चल पाएगी।
कैसा है डाइमेंशन
मेकर ने इस एसयूवी की लंबाई 4785 एमएम रखी है। इसकी चौड़ाई 2006 एमएम और ऊंचाई 1880 एमएम है। इसका व्हीलबेस 2800 एमएम होगा और इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 220 एमएम होगी। साथ में 752 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा और इसमें आसानी से 5 पैसेंजर सफर कर पाएंगे। इसमें 20 इंच अलॉय व्हील, 6 एयरबैग, 540 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
कब होगा डेब्यू
जेएसडब्ल्यू की वेबसाइट पर दी गई डिटेल से पता चला है कि इस एसयूवी को इंडिया में ऑफिशियली 4 December 2026 को ऑफर कर दिया जाएगा। लेकिन इसके प्राइज की अनाउंसमेंट 2027 में होगी और तभी इसकी डिलीवरी को भी शुरू किया जाएगा।
कितनी होगी Price?
मेकर इस एसयूवी को दिसंबर में सिर्फ पेश करेगी। इसके लॉन्च को 2027 में होने वाले Bharat Mobility 2027 में किया जा सकता है। तब इसकी एक्स शोरूम प्राइज 30 से 50 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।
किनसे मिलेगी चुनौती
इस एसयूवी को इंडिया में जिस सेगमेंट में लाया जा सकता है उसमें पहले से ही Toyota Fortuner, Kia Sorento, MG Majestor जैसी एसयूवी मौजूद हैं। जिनसे इसे मुकाबला करना होगा।
यह भी पढ़ें- Upcming Cars in 2026: साल खत्म होने से पहले Launch होंगी 7 शानदार कारें; JSW और Denza की एंट्री से बदलेगा ऑटो सेक्टर का नक्शा!
ये भी पढ़ें
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
Vinfast VF MPV 7: 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV की प्राइज में लाखों रुपये की कटौती; अब कितनी रह गई है नई कीमत?
Italjet: इटली की मशहूर कंपनी इंडिया में लाएगी 3 शानदार स्कूटर्स; जानिए किन सेगमेंट्स में कब होंगे Launch?
Kia Sonet Next Gen: टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी, नई लाइट्स के साथ और क्या-क्या आ गया सामने?












Leave a Reply