Vinfast VF MPV 7: 7-सीटर इलेक्‍ट्रिक MPV की प्राइज में लाखों रुपये की कटौती; अब कितनी रह गई है नई कीमत?

vinfast vf mpv 7
vinfast vf mpv 7 PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

Vinfast VF MPV 7 की प्राइज में आई कमी।
कंपनी की वेबसाइट पर भी प्राइज अपडेट हुआ।
प्राइज में 4.01 लाख रुपये तक कम किए गए हैं।

Vinfast VF MPV 7: वियतनामी कंपनी ने अपनी इलेक्‍ट्रिक एमपीवी की प्राइज को कम कर दिया है। अब इसे किस प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। इसमें कैसी खूबियां मिलती हैं। इसमें कितनी Range मिलती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Vinfast VF MPV 7 की प्राइज हुई कम

विनफास्‍ट ने अपनी इलेक्‍ट्रिक एमपीवी वीएफ एमपीवी 7 की प्राइज को कम कर दिया है। इस एमपीवी को इंडियन मार्केट में 15 April 2026 को ही लॉन्‍च किया गया था। जिसके करीब 6-7 महीनों में इसकी प्राइज को लाखों रुपये तक कम कर दिया गया है।

EMI Calculator – Car और Bike Loan

कितनी कम हुई प्राइज

मेकर ने इस एमपीवी की प्राइज में 4.1 लाख रुपये तक कम कर दिए हैं। जब इसे लॉन्‍च किया गया थाा,जब इसकी प्राइज 24.49 लाख रुपये रखी गई थी। लेकिन अब इस एमपीवी की प्राइज को 20.39 लाख रुपये कर दिया गया है।

क्‍यों कम हुई प्राइज

विनफास्‍ट ने इस एमपीवी की प्राइज को कम करने पर कोई ऑफिशियल स्‍टेटमेंट नहीं दिया है। लेकिन कुछ म‍ीडिया रिपोर्ट्स में यह बात कही जा रही है कि इस एमपीवी की प्राइज को कम डिमांड की वजह से कम किया गया है।

कैसे हैं Features

विनफास्‍ट ने इस एमपीवी में  LED DRLs, LED लाइट, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, D-कट लेदरेट स्‍टेयरिंग व्‍हील, लेदरेट सीट, टीपीएमएस, ABS, EBD, BA, ESC, TCS, HSA, ROM, ऑल डिस्‍क ब्रेक, इलेक्‍ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्‍ड, ड्यूल टोन थीम इंटीरियर, रियर पार्किंग सेंसर, PM 2.5 फिल्‍टर, बेजल लेस IRVM, 6वे एडजस्‍टेबल ड्राइवर सीट, 50-50 और 60-40 स्प्लिट सीट, थियेटर स्‍टाइल सीटिंग, स्‍मार्ट यूटिलिटी स्‍टोरेज, स्‍पेशियस थर्ड रो, 10.। इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, ViVi-AI पावर्ड पर्सनल असिस्‍टेंट, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज और 126 लीटर बूट स्‍पेस को दिया है जो बढ़कर 1240 लीटर तक हो सकता है।

Mileage Calculator – Fuel Average और Trip Cost

Launch PricePrice After CutLaunch PricePrice After Cut

कितनी है Range

एमपीवी को 60.13 kWh की बैटरी पैक के साथ ऑफर किया जाता है। जिसको फुल चार्ज करने के बाद 517 KM की रेंज मिल सकती है। इस बैटरी को फास्‍ट चार्जर से सिर्फ 30 मिनट में 10 से 70 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है। साथ में जो मोटर मिलती है उससे इसे 204 पीएस और 280 न्‍यूटन मीटर की पावर मिलती है। ड्राइविंग के लिए इसको Eco, Normal और Sport मोड दिए गए हैं। यह एमपीवी 10 सेकेंड से कम टाइम में ही 0-100 KMPH की स्‍पीड पकड़ लेती है।

vinfast vf mpv 7 (2)
vinfast vf mpv 7 (2)
PC- autotechbiz.in

किनसे होगा मुकाबला

विनफास्‍ट वीएफ एमपीवी 7 को इलेक्‍ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में ऑफर करती है। जिसका बाजार में पहले से मौजूद Kia Carens Clavis EV के साथ सीधा मुकाबला होता है। साथ ही इस एमपीवी को प्राइज के मामले में MG Hector Tomahawk EV, Mahindra XEV 9s जैसी एसयूवी से भी मुकाबला करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Surat में एक दिन में 50 MG Hector Tomahawk EV हुईं डिलीवर, Mahindra, Tata खरीदने से पहले इसके Features, Range, Price को जान लो

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।