Long Range EVs: इंडिया में Tata, Mahindra, Kia ऐसी EVs को ऑफर कर रही हैं, जिनको एक बार चार्ज करने के बाद 600 किलोमीटर तक बिना रुके ट्रैवल करने में परेशानी नहीं होती। ऐसी कौन सी 5 शानदार ईवी हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Tata Harrier EV
टाटा मोटर्स ने June 2025 में Tata Harrier EV को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया था। इस एसयूवी को 6 वेरिएंट और 2 बैटरी ऑप्शंस के साथ ऑफर किया जा रहा है। जिससे इसे 538 से 627 KM की रेंज एक बार में चार्ज करने पर मिल जाती है। साथ में इस एसयूवी में क्वाड व्हील ड्राइव फीचर भी मिलता है। इसकी प्राइज 21.49 लाख से 28.99 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है।
Mahindra BE6
महिंद्रा BE6 को भी ईवी सेगमेंट में 2 बैटरी पैक के ऑप्शंस के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसको एक बार चार्ज करने के बाद 682 KM तक की रेंज के साथ चलाया जा सकता है। इसकी प्राइज 18.90 लाख से 26.90 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है।
यह भी पढ़ें- Mahindra BE6 Batman Edition हुआ लॉन्च– क्यों है इतना खास, क्या है प्राइस
Mahindra XEV9e
महिंद्रा ने भी इंडियन मार्केट में धमाका करते हुए Mahindra XEV9e को लॉन्च किया था। इस एसयूवी का फ्यूचरिस्टिक डिजाइन काफी लोगों को पसंद भी आया। इंग्लो बेस्ड प्लेटफॉर्म पर बनी यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 3 वेरिएंट और 2 बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ मिलती है। इसको एक बार चार्ज करने के बाद 656 KM की रेंज मिल सकती है। इसकी प्राइज 21.90 लाख से 3.50 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है।
Tesla Model Y
टेस्ला ने इंडियन मार्केट में 15 जुलाई से अपने सफर को शुरू किया। मेकर ने इंडियन मार्केट में Tesla Model Y को पहली कार के तौर पर लॉन्च किया। इस कार को एक बार चार्ज करने के बाद 622 KM की रेंज मिल सकती है। इसकी प्राइज 59.89 लाख से 67.89 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है।
यह भी पढ़ें- Budget Cars: 10 लाख की रेंज में बेस्ट कारें: टॉप 5 ऑप्शंस जिनकी है सबसे ज्यादा डिमांड
Kia EV6
किआ भी EV6 को इंडियन मार्केट में धमाकेदार रेंज के साथ ऑफर करती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिंगल वेरिएंट में 650 KM से ज्यादा की रेंज के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसकी प्राइज 65.97 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
ये भी पढ़ें
Italjet: इटली की मशहूर कंपनी इंडिया में लाएगी 3 शानदार स्कूटर्स; जानिए किन सेगमेंट्स में कब होंगे Launch?
Kia Sonet Next Gen: टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी, नई लाइट्स के साथ और क्या-क्या आ गया सामने?
Honda ALPHA: नाम के एलान के साथ आ गई Global Debut की तारीख, इंडिया से बनकर विदेशों में मचाएगी धूम
Harley Davidson Sprint 440: आएगी हार्ले की नई 440 सीसी बाइक, क्रूजर लुक के साथ EICMA 2026 में होगा डेब्यू












Leave a Reply