HomeAutomobilesMG Comet EV और Tata Tiago EV को टक्कर देने के लिए...

MG Comet EV और Tata Tiago EV को टक्कर देने के लिए क्या बजट सेगमेंट में एंट्री लेगी Maruti?

Maruti Electric Car के तौर पर eVitara को लाती है। लेकिन क्‍या मेकर छोटी ईवी को भी लॉन्‍च कर सकती है? रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Electric Car सेगमेंट में फिलहाल Maruti eVitara को सेल्‍स के लिए ऑफर करती है। लेकिन क्‍या मेकर इससे छोटे सेगमेंट में भी नई ईवी को लॉन्‍च कर सकती है? क्‍या उससे MG Comet EV और Tata Tiago EV जैसी कारों को चुनौती मिल पाएगी? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

बढ़ रही चुनौती

मारुति इंडिया में सालों से छोटी कारों के दम पर ही सबसे बड़ी मेकर बनी है। लेकिन अब जिस तरह से ऑटोमोबाइल सेक्‍टर में चेंज देखने को मिल रहे हैं, उससे मारुति की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं।

Maruti लाएगी छोटी Electric Car?

ICE सेगमेंट में सबसे बड़े पोर्टफोलियो होने के बाद भी अभी तक मारुति ने सिर्फ एक ही एसयूवी को EV सेगमेंट में ऑफर किया है, जिसे Maruti eVitara नाम से पहचाना जाता है। सवाल उठता है कि क्‍या मारुति भविष्‍य में इस टेक्‍नोलॉजी वाली दूसरी कारों को भी इंडिया में ला सकती है।

क्‍या है जवाब

मेकर ने भले ही ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है, लेकिन autotechbiz.in को लगता है कि मारुति काफी सोच समझकर छोटी कारों के सेगमेंट में EV को ला सकती है। जहां तक हमें जानकारी है मारुति ने कभी भी इस सेगमेंट में ईवी को लाने पर मना नहीं किया है। लेकिन अभी न लाने का फैसला सिर्फ इसलिए भी हो सकता है क्‍योंकि न तो Hyundai और न ही Kia, Toyota, Renault, Nissan अभी तक इस सेगमेंट में गाड़ी लाए हैं।

कहां से उठी चर्चा

कई मीडिया रिपोर्ट्स में कवरेज की जा रही है कि मारुति की पेरेंट कंपनी सुजुकी ने जापान में छोटी इलेक्‍ट्रिक कार Suzuki e Sky को ऑफर किया है। जिसके बाद माना जा रहा है कि इसे ही इंडिया में भी लाया जाएगा। लेकिन यह पूरी तरह से सही नहीं है। मेकर इंडिया में और भी ईवी को लाएगी, लेकिन इतने छोटे सेगमेंट में गाड़ी की सेल्‍स बरकरार रखने में भी मारुति को ही जूझना पड़ सकता है।

कब तक आ सकती है

मारुति इंडिया में छोटी इलेक्‍ट्रिक कार को 2027 में कॉन्‍सेप्‍ट के तौर पर ला सकती है। इस गाड़ी को मार्केट में लाने से पहले Bharat Mobility 2027 के तहत होने वाले Auto Expo 2027 में दिखाया जा सकता है। जिस पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने के बाद ही मारुति कोई फैसला ले सकती है।

किनसे मिलेगी चुनौती

मेरा मानना है कि मारुति अगर छोटी इलेक्‍ट्रिक कार को इंडिया लाती है तो उसे कम से कम Wagon R या Swift जैसे सेगमेंट में पहले लाया जाएगा। क्‍योंकि इन दोनों सेगमेंट में यही दोनों कारें सबसे ज्‍यादा बिकती हैं। अगर इनका ईवी वर्जन आता है तो इस बात की संभावना भी बढ़ जाएगी कि लोग उनको भी हाथों हाथ खरीदें, बशर्ते उनकी कीमत ICE के मुकाबले काफी ज्‍यादा न हो।

Read Also: Crash Test में कितना मजबूत निकला नई Maruti Brezza Facelift का लोहा? अभी क्लिक करें और पढ़ें सेफ्टी का सच

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular