Mitsubishi Pajero एक बार फिर से कस्टमर्स के लिए वापस आ चुकी है। मेकर ने इसका Global Debut किया है। इसमें कौन सी खूबियों को दिया है। कितना ताकतवर इंजन दिया है। क्या इसे इंडिया में भी ऑफर किया जाएगा? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
आ गई Iconic Mitsubishi Pajero
नए अवतार में फिर से आइकॉनिक एसयूवी मित्सुबिशी पजेरो ने वापसी कर ली है। मेकर ने Global Debut करवाकर इसे उन लोगों के लिए लाया गया है, जो मजबूत एसयूवी के साथ शानदार फीचर्स और ताकतवर इंजन को पसंद करते हैं।

कैसे हैं Features
मेकर ने इस एसयूवी की नई जेनरेशन में कई शानदार फीचर्स को दिया है। इसमें LED DRL’s, LED हेडलैंप, LED कनेक्टिड टेल लैंप, सामने की ओर बड़ी ग्रिल, सेंटर में मित्सुबिशी का लोगो, साइड फेंडर पर पजेरो की बैजिंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ब्लैक स्क्डि प्लेट, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, की-लैस एंट्री, रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना, डिफॉगर, हाई माउंट स्टॉप लैंप, रियर पार्किंग सेंसर, ड्यूल टोन इंटीरियर, 3 रो और 7 सीट कनफिगरेशन, 12 स्पीकर्स Yamaha म्यूजिक सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, 14.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 14.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 3 जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल एसी, 360 डिग्री कैमरा, सॉफ्ट टच इंटीरियर, Level-2 ADAS, पजेरो ट्रिपल मीटर सिस्टम, 16 बैकग्राउंड डिस्प्ले, 8 एयरबैग, MI-Pilot सिस्टम, मित्सुबिशी कनेक्ट जैसी कई खूबियों को दिया है।

कितना ताकतवर इंजन
मित्सुबिशी ने नई पजेरो को 2.4 लीटर टर्बो क्लीन डीजल इंजन को दिया है। इसकी पावर की डिटेल तो नहीं दी है, लेकिन इस इंजन से एसयूवी को 480 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। साथ में 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4WD को भी दिया है। इसमें 4लो और हाई का ऑप्शन मिलता है जो इसे एक कैपेबल एसयूवी की तरह ऑफर करती है। ऑफ रोडिंग के लिए इसे पहले की तरह ही लैडर ऑन फ्रेम के साथ ऑफर किया है। साथ ही नॉर्मल, ईको, ग्रेवेल, स्नो, मड, सैंड और रॉक ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं।
कितनी है लंबी
मेकर ने इस एसयूवी को 4920 एमएम लंबा, 1925 एमएम चौड़ा, 1910 एमएम ऊंचा बनाया है। इसका व्हीलबेस 2870 एमएम का है और इसकी ग्राउंड क्लियरेंस को 230 एमएम रखा है।

