HomeAutomobilesToyota Hilux Facelift का आया नया Teasor, 28 को उठेगा पर्दा

Toyota Hilux Facelift का आया नया Teasor, 28 को उठेगा पर्दा

Toyota Hilux Facelift Launch होने वाली है। इसके पहले नया टीजर पोस्‍ट किया है। इसमें क्‍या डिटेल मिली है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Toyota Hilux Facelift Launch होने वाली है। इसके पहले मेकर ने सोशल मीडिया पर नया टीजर पोस्‍ट कर दिया है। इस Pick-up के नए अवतार की क्‍या डिटेल मिल रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही है Toyota Hilux Facelift

टोयोटा अपनी हाइलक्‍स को नए अवतार में इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने जा रही है। जिसे पहले से ही कई बाजारों में ऑफर किया जा रहा है।

Social Media पर आया नया Teasor

मेकर ने इसके लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर नया टीजर पोस्‍ट किया है। जिसमें इस बार इसके फ्रंट और रियर की मामूली झलक दिखाई गई है।

कैसा होगा डिजाइन

सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किए गए सबसे नए टीजर से पता चल रहा है कि इस बार इसे ज्‍यादा अग्रेसिव बनाया गया है और इसमें षट्कोणिय स्‍लैटस वाली नई ग्रिल और पूरा नया फ्रंट बंपर दिया है। साइज के मामले में यह उतनी ही लंबी-चौड़ी होगी जो इसके मौजूदा वेरिएंट में मिलता है। रियर में बड़े अक्षरों में टोयोटा लिखा गया है।

अपडेट होंगे फीचर्स

मेकर ने इसमें नए फीचर्स को भी देने की तैयारी की है। इसमें नई अपहोलस्‍ट्री के साथ 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले को दिया गया है। एक्‍सटीरियर में नया बंपर, नई ग्रिल, नई एलईडी लाइट्स को भी दिया जाएगा।

मिलेगा पुराना इंजन

टोयोटा की नई हाइलक्‍स में पुराना 2.8 लीटर का डीजल इंजन ही मिलेगा। जो इसे 201 हॉर्स पावर और 500 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देगा।

28 July को होगी Launch

टोयोटा नई हाइलक्‍स को इंडिया में ऑफिशियली 28 जुलाई को लॉन्‍च कर देगी।

किस प्राइज पर हो सकती है लॉन्‍च

मेकर अभी वाली जेनरेशन को इंडिया में 28.52 लाख रुपये की स्‍टार्टिंग एक्‍स शोरूम प्राइज पर अवेलेबल करवा रही है। इसी प्राइज पर ही नई हाइलक्‍स को भी ऑफर किया जा सकता है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular